मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
UP Politics: सपा-कांग्रेस गठबंधन पर बरसे पाठक और मौर्य, बोले- कंकड़ वाली खिचड़ी है यह गठबंधन 6 साल बाद फिर साथ आए BJP-अकाली दल, शाह बोले- पंजाब चुनाव में अकाली दल होगा बड़ा भाई UP Election 2027: सपा-कांग्रेस में सीटों पर संग्राम, 26 सीटों के ऑफर पर भड़की कांग्रेस कन्नौज में दर्दनाक हादसा! स्कूल बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 4 बच्चों की मौत गुरुओं की शिक्षाओं से पूरा होगा विकसित भारत का सपना : पीएम मोदी योगी पर मौलाना जर्जिस के बयान से गरमाई सियासत, महामंडलेश्वर ने रखा 21 लाख का इनाम भारत-नेपाल की दोस्ती को नई रफ्तार! अयोध्या-जनकपुर के बीच दौड़ेगी सरयू-कमला एक्सप्रेस अखिलेश पर बरसे संगीत सोम, बोले- कंबल ओढ़कर राम-राम करते हैं सपा प्रमुख
उत्तर प्रदेश

डाक टिकट संग्रह की विशेष प्रदर्शनी “प्रयाग फिलेक्स 2026”, प्रयागराज में 9 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक…

Desk

UP News : भारतीय डाक विभाग की ओर से संगम नगरी प्रयागराज में 9 अक्टूबर से 11 अक्टूबर के बीच डाक टिकट संग्रह की विशेष प्रदर्शनी "प्रयाग फिलेक्स 2026" का आयोजन किया जाएगा।✍️Shoebrizvi

UP News : डाक टिकट संग्रह की विशेष प्रदर्शनी "प्रयाग फिलेक्स 2026", प्रयागराज में 9 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक...
UP News : डाक टिकट संग्रह की विशेष प्रदर्शनी "प्रयाग फिलेक्स 2026", प्रयागराज में 9 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक...
शेयर करें

UP News : भारतीय डाक विभाग की ओर से संगम नगरी प्रयागराज में 9 अक्टूबर से 11 अक्टूबर के बीच डाक टिकट संग्रह की विशेष प्रदर्शनी “प्रयाग फिलेक्स 2026” का आयोजन किया जाएगा। तीन दिवसीय डाक टिकट प्रदर्शनी का आयोजन उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र यानि एनसीजेडसीसी में किया जाएगा।

इस प्रदर्शनी का उद्देश्य केवल डाक टिकटों का प्रदर्शन करना नहीं है, बल्कि यह दिखाना है कि कैसे डाक टिकट संग्रह एक प्रभावी शैक्षिक उपकरण बन सकता है। एक छोटा सा डाक टिकट किसी बच्चे को भूगोल, इतिहास, कला संस्कृति, विज्ञान, व्यक्तित्व और राष्ट्रीय घटनाओं से परिचित कर सकता है।

भारतीय डाक विभाग के प्रयागराज मंडल, डाक टिकट संग्रह एसोसिएशनों और उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के सहयोग से प्रयाग फिलेक्स 2026 जिला स्तरीय डाक टिकट प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। इस डाक टिकट प्रदर्शनी की थीम “इंडिया थ्रू स्टैम्प्स — हेरिटेज कल्चर एंड प्रोग्रेस” यानि डाक टिकटों के माध्यम से भारत – विरासत संस्कृति और प्रगति रखी गई है।

पोस्टमास्टर जनरल राजीव उमराव के मुताबिक यह तीन दिवसीय डाक टिकटों की प्रदर्शनी इसमें आने वाले दर्शकों को दुर्लभ और रोचक डक टिकट और अन्य फिलैटरल सामग्रियों के व्यापक संग्रह को देखने का अवसर प्रदान करेगी। इसमें स्कूली छात्रों के लिए 10 अक्टूबर 2026 को एक फिलैटेलिक क्विज यानि डाक टिकट प्रश्नोत्तरी और फिलैटेलिक कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।‌

इसमें प्रयागराज के विभिन्न स्कूलों को आमंत्रित किया गया है, ताकि बच्चे इसमें प्रतिभाग कर इस कला को सीख सकें। पोस्टमास्टर जनरल राजीव उमराव के मुताबिक 2015 के बाद पहली बार इस प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है, इसलिए डाक टिकट संग्रह करने वाले लोगों में भी डाक टिकट प्रदर्शनी के आयोजन को लेकर खासा उत्साह है।

✍️Shoebrizvi

Disclaimer

इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें। 

शेयर करें