Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ’12 बजे सोकर उठते थे, 2 बजे तक तैयार होते थे, 5 बजे तक जिम…’, अखिलेश यादव पर CM योगी का तंज

’12 बजे सोकर उठते थे, 2 बजे तक तैयार होते थे, 5 बजे तक जिम…’, अखिलेश यादव पर CM योगी का तंज

By HO BUREAU 

Updated Date

'12 बजे सोकर उठते थे, 2 बजे तक तैयार होते थे, 5 बजे तक जिम...', अखिलेश यादव पर CM योगी का तंज

UP News : सीएम योगी राष्ट्रीय हथकरघा दिवस के मौके पर लोक भवन सभागार के कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने सपा पर जमकर निशाना साधा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ लोग हमेशा बच्चे ही बने रहते हैं। उन्हें प्रदेश की जनता के बारे में सोचने का समय ही नहीं मिलता।

पढ़ें :- 'उन्होंने कहा, पहले डर गए थे, अब डर खत्म हो गया है...', राहुल गांधी पर केशव प्रसाद मौर्य का हमला

सीएम योगी ने कहा कि 2017 से पहले प्रदेश में बिजली, सड़क और कानून व्यवस्था की स्थिति पूरी तरह बदहाल थी। जब बाजार वीरान रहते हैं तो उसका सीधा असर 70 प्रतिशत कार्य-बल वाली महिलाओं और स्थानीय कारीगरों पर पड़ता है। पहले की सरकारों की रूचि केवल विकास के बजट की लूट में थी। वहीं, आज भाजपा सरकार में बेसिक स्कूलों में साफ पानी, टॉयलेट, फ्री यूनिफॉर्म और बैग मिल रहे हैं। आज पीएम मोदी के ‘निपुण भारत अभियान’ को धरातल पर उतारा जा रहा है।

यह भी पढ़ें : ‘यहां का हर छात्र जानता है कि system बेईमान…’, राहुल गांधी ने वीडियो जारी कर कहा – ‘मैं प्रयागराज आ रहा हूं’

सीएम योगी ने कहा कि आज मैं भदोही में कालीन क्लस्टर देखता हूं, जो 2017 के पहले मृतप्राय हो चुका था, लेकिन आज वह दुनिया के बाजार में करोड़ों का एक्सपोर्ट कर रहे हैं। 7 अगस्त 1905 को स्वदेशी के मंत्र ने पूरे देश को पूर्व से पश्चिम और उत्तर से दक्षिण तक एकता के सूत्र में बांधा था। यह वही दौर था, जब महात्मा गांधी का आजादी के आंदोलन में पदार्पण नहीं हुआ था, लेकिन स्वदेशी ने आजादी की लड़ाई को नई दिशा दी। आज हथकरघा और हस्तशिल्प उसी स्वदेशी की मुख्य ताकत हैं।

सीएम योगी ने कहा कि बबुआ भी यही करते थे। 12 बजे सोकर उठते थे, 2 बजे तक तैयार होते थे, 5 बजे जिम जाते थे और 7 बजे महफिल जम जाती थी तो फिर वो प्रदेश के बारे में कहां सोचते। यही वजह थी कि 2017 से पहले यूपी में आए दिन दंगे होते थे, महीनों कर्फ्यू लगा रहता था और इंसेफेलाइटिस से, डेंगू से मासूमों की मौतें होती थीं।

पढ़ें :- 'यहां का हर छात्र जानता है कि system बेईमान...', राहुल गांधी ने वीडियो जारी कर कहा - 'मैं प्रयागराज आ रहा हूं'

Disclaimer

यह लेख उपलब्ध सार्वजनिक बयानों, आधिकारिक अभिलेखों और विभिन्न अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्टों के विश्लेषण पर आधारित है। लेख में जिन आरोपों या दावों का उल्लेख किया गया है, उनमें से कई की स्वतंत्र या आधिकारिक पुष्टि उपलब्ध नहीं है। ऐसे दावों को उसी संदर्भ में प्रस्तुत किया गया है और उन्हें स्थापित तथ्य के रूप में नहीं माना जाना चाहिए।

Avinay Mishra

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।

 

पढ़ें :- Ballia : रसड़ा विधानसभा सीट से BSP विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, कैंसर से थे पीड़ित
Advertisement