1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ‘यहां का हर छात्र जानता है कि system बेईमान…’, राहुल गांधी ने वीडियो जारी कर कहा – ‘मैं प्रयागराज आ रहा हूं’

‘यहां का हर छात्र जानता है कि system बेईमान…’, राहुल गांधी ने वीडियो जारी कर कहा – ‘मैं प्रयागराज आ रहा हूं’

Rahul Gandhi : राहुल गांधी का प्रयागराज के केपी ग्राउंड में छात्र संवाद कार्यक्रम प्रस्तावित है। कार्यक्रम की अनुमति न मिलने पर राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी किया।✍️Avinay Mishra

By HO BUREAU 

Updated Date

Rahul Gandhi : राहुल गांधी का प्रयागराज के केपी ग्राउंड में छात्र संवाद कार्यक्रम प्रस्तावित है। 8 अगस्त को कार्यक्रम की अनुमति न मिलने पर राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यहां का हर छात्र जानता है कि system बेईमान हो चुका है।

पढ़ें :- बाढ़ की तबाही पर भारी पड़ी रामभक्तों की आस्था, सजा चित्रकूट का रामघाट

राहुल गांधी ने निशाना साधते हुए कहा कि प्रयागराज आ रहा हूं। देश के उस शहर में जहां सबसे ज़्यादा नौजवान तैयारी करते हैं। एक बात साफ़ है। आपकी मेहनत में कोई कमी नहीं है, बल्कि कमी उस system की नीयत में है, जो आपकी मेहनत का दाम नहीं देती। पेपर लीक, रुकी भर्तियाँ, सालों का इंतज़ार और जवाबदेही किसी की नहीं नहीं होती।

‘यह सरकार झुकती है…’

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि कोटा में छात्र बोले, देहरादून में फिर आवाज़ उठी और दिल्ली में इन्हीं बच्चों पर लाठियाँ चलीं। सिर्फ़ सवाल पूछने के लिए। आखिर में एक मंत्री को जाना पड़ा। यह सरकार झुकती है। बस आवाज़ एक साथ उठनी चाहिए। कल प्रयागराज में यही बात करने आ रहा हूं। आप भी आइए। राहुल गांधी ने एक्स पर लिखा कि सरकार चाहे जितनी कोशिश कर ले, लेकिन मुझे छात्रों के मुद्दे उठाने से नहीं रोक सकती।

Disclaimer

यह लेख उपलब्ध सार्वजनिक बयानों, आधिकारिक अभिलेखों और विभिन्न अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्टों के विश्लेषण पर आधारित है। लेख में जिन आरोपों या दावों का उल्लेख किया गया है, उनमें से कई की स्वतंत्र या आधिकारिक पुष्टि उपलब्ध नहीं है। ऐसे दावों को उसी संदर्भ में प्रस्तुत किया गया है और उन्हें स्थापित तथ्य के रूप में नहीं माना जाना चाहिए।

पढ़ें :- सत्य निकेतन हादसा : फरार आरोपी शुभम त्यागी ने किया सरेंडर, दो आरोपियों को पुलिस कस्टडी में भेजा गया

✍️Avinay Mishra

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com