Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. मणिपुर में बड़ी कार्रवाईः महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने की घटना पर सीएम के तेवर सख्त, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

मणिपुर में बड़ी कार्रवाईः महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने की घटना पर सीएम के तेवर सख्त, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

By Rajni 

Updated Date

इंफाल। मणिपुर इन दिनों जातीय हिंसा की चपेट में है, लेकिन अब एक वीडियो को लेकर मणिपुर के पहाड़ी इलाकों में तनाव फैल गया है जिसमें दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाया जा रहा है।

पढ़ें :- एसटीएफ को मिली बड़ी सफलता, गोवंशी पशुओं की तस्करी करने वाले अभियुक्त को एसटीएफ ने किया गिरफ्तार

रिपोर्ट के मुताबिक, यह वीडियो चार मई का है और दोनों महिलाएं कुकी समुदाय से हैं। जो लोग महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमा रहे हैं, वो सभी मैतई समुदाय से हैं। आदिवासी संगठन इंडिजिनस ट्राइबल लीडर्स फोरम ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

घटना इंफाल से लगभग 35 किलोमीटर दूर कांगपोकपी जिले में 4 मई का है

यह घटना राज्य की राजधानी इंफाल से लगभग 35 किलोमीटर दूर कांगपोकपी जिले में 4 मई को हुई। मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने की घटना पर मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने सभी आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की बात कही है।

सीएम ने बताया कि मामले में पहली गिरफ्तारी गुरुवार सुबह की गई है। अधिकारियों ने कहा कि इनमें से एक व्यक्ति जिसे इस घटना का कथित मुख्य साजिशकर्ता कहा जा रहा है। उसे थाउबल जिले से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी 26 सेकंड के इस वीडियो क्लिप में प्रमुखता से नजर आ रहा है।

मालूम हो कि मणिपुर में तीन मई से इंफाल घाटी में रहने वाले समुदाय और पर्वतीय इलाकों में रहने वाले दूसरे समुदाय के बीच जातीय झड़पें हो रही हैं। हिंसा में अब तक 160 से ज्यादा लोग मारे जा चुके हैं। वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने घटना को लेकर सीएम से बात की।

अमित शाह ने मणिपुर के मुख्यमंत्री बीरेन सिंह से सख्त कदम उठाने को कहा

पढ़ें :- पंजाबः हेरोइन के साथ ड्रग तस्कर को किया गिरफ्तार, दो साथी फरार

अमित शाह ने गुरुवार को मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह से बात की। माना जा रहा है कि गृह मंत्री ने मुख्यमंत्री को 4 मई को हुई इस घटना में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। शाह ने सीएम से घटना में शामिल सभी लोगों को पकड़ने के लिए संभावित कदम उठाने और कानून के अनुसार उचित कार्रवाई करने को कहा है।

Advertisement