UP News : कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर इटावा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कथित वोट चोरी के मुद्दे को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में नगर पालिका चौराहे पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला दहन किया गया और उनके निर्णयों की समीक्षा की मांग उठाई गई।
पढ़ें :- 62 साल पहले बसा गांव, न सड़क, न शौचालय, बांदा के मवई बुजुर्ग में 200 दलित परिवारों की 'नरकीय' जिंदगी
जिलाध्यक्ष आशुतोष दीक्षित के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने की मांग की। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं और इनकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।
प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष आशुतोष दीक्षित ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लंबे समय से चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं का मुद्दा उठा रही है। वहीं प्रदेश प्रवक्ता प्रेरणा जुबैरी ने कहा कि मतदाता के अधिकारों की रक्षा लोकतंत्र की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है और पार्टी इस मुद्दे को लेकर अपना आंदोलन जारी रखेगी।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को दोहराया। कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष मोहम्मद राशिद, पूर्व शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे, पीसीसी सदस्य प्रमोद शंखवार, अतुल आक्रोश, प्रशांत तिवारी, सतीश नागर, अंबुज त्रिपाठी, अरुण यादव, अवनीश वर्मा, सरवर अली, नसरेन्द्र यादव, अरशद अली, आशीष यादव, कमलेश वर्मा, अमन तिवारी, इंतखाब आलम, धर्मेंद्र कुमार पुनिया सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
पढ़ें :- सैफई में दर्दनाक सड़क हादसा, तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से दो युवकों की मौत, चालक फरार
Disclaimer
इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।
देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।