1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सड़क हादसे में घायल बाराबंकी के सीओ नरेंद्र सिंह का निधन, राजकीय सम्मान के साथ नोएडा में होगा अंतिम संस्कार

सड़क हादसे में घायल बाराबंकी के सीओ नरेंद्र सिंह का निधन, राजकीय सम्मान के साथ नोएडा में होगा अंतिम संस्कार

UP News : इटावा - आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल बाराबंकी के क्षेत्राधिकारी (सीओ) नरेंद्र सिंह का उपचार के दौरान निधन हो गया।✍️Vandana yadav

By HO BUREAU 

Updated Date

UP News : इटावा – आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल बाराबंकी के क्षेत्राधिकारी (सीओ) नरेंद्र सिंह का उपचार के दौरान निधन हो गया। उन्होंने रविवार देर रात उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (यूपीयूएमएस) सैफई के इमरजेंसी ट्रामा सेंटर में अंतिम सांस ली। बताया गया कि शनिवार रात आगरा लखनऊ एक्सप्रेस पर गांव कौआ रम्पुरा के पास हुए सड़क हादसे में सीओ नरेंद्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

पढ़ें :- वोट चोरी के आरोपों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला फूंका

हादसे में उनके सिर, सीने और पेट में गंभीर चोटें आई थीं। सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के डॉक्टरों की टीम ने उनका ऑपरेशन भी किया, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी। घटना की जानकारी मिलते ही इटावा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक केपी सिंह समेत कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी अस्पताल पहुंचे और उपचार संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

सोमवार को सैफई और ऊसराहार थाना पुलिस की मौजूदगी में पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी की गई। इसके बाद बाराबंकी के सीओ समीर सिंह पार्थिव शरीर को लेकर नोएडा के लिए रवाना हुए। स्वर्गीय नरेंद्र सिंह गौतमबुद्धनगर के सेक्टर-49 स्थित बरौला गांव के निवासी थे और स्वर्गीय अतर सिंह के पुत्र थे। वह छह भाइयों में सबसे छोटे थे। उनके निधन से पुलिस विभाग में शोक की लहर है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, नोएडा में उन्हें राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी तथा पुलिस बल द्वारा सलामी अर्पित की जाएगी।

✍️Vandana yadav

Disclaimer

पढ़ें :- अखिलेश यादव का चुनावी ऐलान : सत्ता में आए तो पुरानी पेंशन बहाल, शिक्षामित्रों को शिक्षक बनाने का वादा

इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें। 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com