1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026, काशी के हस्तनिर्मित वस्त्रों की बढ़ी मांग, जापान, वियतनाम और नेपाल से मिले ऑर्डर

UP इंटरनेशनल ट्रेड शो 2026, काशी के हस्तनिर्मित वस्त्रों की बढ़ी मांग, जापान, वियतनाम और नेपाल से मिले ऑर्डर

UP International Trade Show 2026 : काशी के करघों पर रेशमी धागों से बुने हस्तनिर्मित वस्त्रों की चमक उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 में खरीदारों को आकर्षित कर रही है।✍️Anil Shahi

By HO BUREAU 

Updated Date

काशी के करघों पर रेशमी धागों से बुने हस्तनिर्मित वस्त्रों की चमक उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 में खरीदारों को आकर्षित कर रही है। काशी की बुनकरी और ताने-बाने की कारीगरी को अंतरराष्ट्रीय बाजार के खरीदारों से अच्छी प्रतिक्रिया मिल रही है। ट्रेड शो के चार दिनों के दौरान हुई बीटूबी बैठकों में वाराणसी के युवा निर्यातकों की ओर से अपने उत्पादों, उत्पादन क्षमता, गुणवत्ता और निर्यात संभावनाओं को अंतरराष्ट्रीय खरीदारों के सामने प्रस्तुत किया गया।

पढ़ें :- RLD ने शुरू किया 'कैंपस कनेक्ट' अभियान, 31 अक्टूबर को मेरठ में होगी बड़ी छात्र पंचायत

यूपी सरकार के सहयोग से जापान, वियतनाम और नेपाल जैसे देशों से रेशमी ब्रोकेड के स्कार्फ, कस्टमाइज्ड ड्रेस और होम फर्निशिंग उत्पादों के लिए प्रस्तावित ऑर्डर को लेकर एमओयू भी हुए।

बी2बी बैठकों में बड़ी संख्या में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खरीदार हुए शामिल

यूपीआईटीएस-2026 स्थानीय कारीगरों और एक्सपोर्टर्स के लिए एक प्रभावी कारोबारी मंच साबित हुआ है। ट्रेड शो के माध्यम से बनारसी उत्पादों और ब्रांड को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली तथा छोटे-बड़े खरीदारों से सीधे संवाद का अवसर मिला। अब तक करीब 55 से 65 खरीदारों के साथ सीधी बीटूबी बैठकें हुई हैं, जिनमें 10 से 15 घरेलू और 40 से 50 अंतरराष्ट्रीय खरीदार शामिल रहे। ट्रेड शो के दौरान 100 से अधिक सक्रिय खरीदारों से पूछताछ मिली है। इन कारोबारी मुलाकातों के माध्यम से लाखों रुपये के प्रस्तावित ऑर्डर मिले हैं। साथ ही छः खरीदारों ने तत्काल सैंपल, कस्टमाइज्ड ऑर्डर और डिजाइन की भी मांग की है और कई एमओयू पाइपलाइन में हैं।

एग्जीबिटर्स के अनुसार, यूपीआईटीएस- 2026 में स्टॉल आवंटन, बिजली और अन्य बुनियादी सुविधाओं की व्यवस्था अंतरराष्ट्रीय स्तर की है। आयोजकों की ओर से प्री-शेड्यूल्ड बीटूबी मीटिंग और बायर-सेलर लाउंज की सुविधा मिलने से खरीदारों के साथ बातचीत और कारोबारी संपर्क स्थापित करना आसान हुआ। स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा व्यवस्था भी व्यवस्थित रही, जिससे खरीदारों और एग्जीबिटर्स को आवागमन और बातचीत में परेशानी नहीं हुई।

ट्रेड शो ने दिया स्थानीय उत्पादों को वैश्विक बाजार से जुड़ने का अवसर 

यूपीआईटीएस ने स्थानीय स्तर पर तैयार उत्पादों को वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला से जोड़ने का अवसर दिया है। उत्तर प्रदेश सरकार के माध्यम से एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल के साथ नेटवर्किंग का भी लाभ मिला है। कारोबारियों को उम्मीद है कि ट्रेड शो के दौरान बने नए कारोबारी संपर्कों से आने वाले समय में बड़े ऑर्डर मिलेंगे और काशी के हस्तनिर्मित वस्त्रों का बाजार और व्यापक होगा।

पढ़ें :- ग्रेटर नोएडा में बांदा के सोहन हलवे का जलवा, विदेशी खरीदारों ने भी चखा स्वाद

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 में अपने उत्पादों का प्रदर्शन करने के लिए एक्सपो में आये वाराणसी के युवा एक्सपोर्टर और शिवम आर्ट्स एक्सपोर्ट के निदेशक अभिषेक केशरी ने बताया कि बनारस की प्रीमियम बनारसी सिल्क साड़ियां, सिल्क ब्रोकेड कुशन कवर, टेबल रनर, वॉल हैंगिंग और आकर्षक बेड कवर आदि उत्पादों को विदेशी खरीददारों के समक्ष प्रदर्शित किया गया।

उन्होंने स्थानीय कला एवं उत्पाद को बढ़ावा देने और युवाओं को उद्यम से जुड़ने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि युवाओं को अपना स्टार्टअप शुरू करने के बारे में जरूर सोचना चाहिए। सरकार की ओर से नए उद्यम शुरू करने और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए व्यापक सहयोग मिल रहा है। ऐसे में युवाओं को अपनी सोच और हुनर को कारोबार में बदलने के लिए आगे आना चाहिए।

✍️Anil Shahi

Disclaimer

इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।

पढ़ें :- 'ज्ञानेश कुमार मोदी सरकार की कठपुतली की तरह काम कर रहे...', CWC की बैठक में बोले खरगे

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें। 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com