Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3.  जेवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा के फर्स्ट अटेम्प्ट को लेकर छिड़ा विवाद

 जेवलिन थ्रो में नीरज चोपड़ा के फर्स्ट अटेम्प्ट को लेकर छिड़ा विवाद

By Rakesh 

Updated Date

नई दिल्ली। एशियन गेम्स के पुरुष जेवलिन थ्रो इवेंट में तकनीकी कारणों के चलते कुछ गड़बड़ियां हुईं, जिनका नुकसान भारतीय खिलाड़ियों को उठाना पड़ा। इसे लेकर अब भारतीय फैंस चीनी अधिकारियों पर भड़क रहे हैं।

पढ़ें :- हरियाणाः हर साल फरवरी के आख़िरी रविवार को गुरुग्राम मैराथन का होगा आयोजन, स्वास्थ्य के लिए मैराथन अच्छा कदमः सीएम मनोहर लाल

सोशल मीडिया पर भारतीय खेलप्रेमी चीनी अधिकारियों के खिलाफ चीटिंग करने के आरोप लगा रहे हैं…दरअसल, पुरुष जेवलिन थ्रो इवेंट में जब ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने अपना पहला थ्रो किया तो तकनीकी खामियों के कारण उनके इस पहले अटेम्प्ट को रद्द करना पड़ा।

अधिकारियों ने उनसे फिर से जेवलिन थ्रो करने के लिए कहा, जिसमें उन्होंने 82।38 मीटर थ्रो किया। हालांकि रद्द हुए थ्रो में नीरज ने बेहद लंबी दूरी पर अपना जेवलिन फेंका था। माना जा रहा है कि यह दूरी लगभग 85 मीटर से ज्यादा हो सकती थी। ऐसे में भारतीय फैंस भड़क उठे। सोशल मीडिया पर फैंस चीन पर अपना गुस्सा निकालने लगे।

Advertisement