Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कोरोना विस्फोट: 24 घंटे में दो लाख 64 हजार से ज्यादा नए मरीज, देश में ओमिक्रोन के 5753 संक्रमितों की पुष्टि

कोरोना विस्फोट: 24 घंटे में दो लाख 64 हजार से ज्यादा नए मरीज, देश में ओमिक्रोन के 5753 संक्रमितों की पुष्टि

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Covid New Variant: Youth returned from South Africa to Maharashtra, Corona positive, now travelers coming from South Africa will be quarantined for 7 days

देश में कोरोना के मामलों ने एक बार फिर से रफ़्तार पकड़ ली है। शुक्रवार सुबह तक पिछले 24 घंटों में दो लाख, 64 हजार 202 से ज्यादा कोरोना के नए मरीज मिले हैं। वहीं, ठीक होने वाले मरीजों की संख्या एक लाख 9 हजार, 345 है। इस महामारी से अब तक 315 लोगों की मौत हो गई है।

पढ़ें :- श्रीनगर-कटरा वंदे भारत शुरू: कश्मीर को मिली रफ्तार

संक्रमण से रिकवरी रेट घटकर 95.20 प्रतिशत हो गया है

शुक्रवार को केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या कुल तीन करोड़, 48 लाख, 24 हजार, 706 है। इस दौरान कोरोना से रिकवरी रेट घटकर 95.20 प्रतिशत हो गया है। देश में एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 12 लाख, 72 हजार, 73 हो गई है। रोजाना संक्रमण दर 14.78 प्रतिशत हो गया है।

आईसीएमआर के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 17 लाख से ज्यादा टेस्ट किए गए। अबतक कुल 69 करोड़ 90 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं।

महाराष्ट्र में ओमिक्रोन के सबसे ज्यादा मामले रिपोर्ट हो रहे हैं

पढ़ें :- Motorola Razr 70 Series लॉन्च: Ultra से Plus तक सब कुछ

देश में ओमिक्रोन के अबतक पांच हजार 753 मामलों की पुष्टि हो चुकी है और एक की मौत हुई है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को जारी आंकड़े में बताया कि ओमिक्रोन अब देश के 28 राज्यों और केन्द्रशासित प्रदेशों में फैल चुका है। महाराष्ट्र में ओमिक्रोन के सबसे ज्यादा मामले रिपोर्ट हो रहे हैं। यहां ओमिक्रोन के 1367 मामले आ चुके हैं। दूसरे नंबर पर अब राजस्थान पहुंच गया है। यहां 792 ओमिक्रोन के मामलों की पुष्टि हो चुकी है। तीसरे नंबर पर दिल्ली है, जहां अबतक 549 मामले आ चुके हैं। चौथे नंबर पर अब केरल है, जहां 486 मामले सामने आए हैं। पांचवें नंबर पर कर्नाटक है जहां 479 मामले सामने आ चुके हैं।

 

Advertisement