नई दिल्ली : देश में कोरोना की रफ्तार धीरे-धीरे कमजोर पड़ रही है। पिछले 24 घंटे में गुरुवार सुबह तक देश में कोरोना के 30,757 नए मरीज मिले हैं। इस अवधि में कोरोना को मात देने वाले लोगों की संख्या 67 हजार 538 है। इस अवधि में 541 मरीजों की मौत हो गई।
पढ़ें :- मंगोलिया पहुंचे विदेश मंत्री एस. जयशंकर, द्विपक्षीय साझेदारी को करेंगे मजबूत
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना वायरस से ठीक होने वालों की कुल संख्या चार करोड़, 19 लाख , 10 हजार, 984 हो गई है। इस दौरान रिकवरी रेट बढ़कर 98.03 प्रतिशत हो गया है। देश में एक्टिव मरीजों की संख्या घटकर 3 लाख, 32 हजार 918 तक पहुंच गई है। दैनिक संक्रमण दर 2.61 प्रतिशत है।
आईसीएमआर के मुताबिक बीते 24 घंटों में 11 लाख 79 हजार से ज्यादा टेस्ट किए गए। अबतक कुल 75 करोड़ 55 लाख टेस्ट किए जा चुके हैं।