1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. प्रयागराज में मदरसा अनवारुल उलूमसे छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, छात्रों में दिखा उत्साह

प्रयागराज में मदरसा अनवारुल उलूमसे छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, छात्रों में दिखा उत्साह

Prayagraj : आजादी के पर्व को लेकर मिर्ज़ा ग़ालिब रोड स्थित मदरसा अनवारुल उलूम से छात्रों ने तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा में मदरसे के छात्र हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ शामिल हुए।✍️शोएब रिज़वी

By HO BUREAU 

Updated Date

Prayagraj : आजादी के पर्व को लेकर मिर्ज़ा ग़ालिब रोड स्थित मदरसा अनवारुल उलूम से छात्रों ने तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा में मदरसे के छात्र हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारों के साथ शामिल हुए। इस दौरान मदरसे का स्टाफ भी छात्रों के साथ मौजूद रहा। तिरंगा यात्रा मदरसे से शुरू होकर आसपास के मार्गों से होते हुए आगे बढ़ी। यात्रा के दौरान छात्रों में खासा उत्साह देखने को मिला। हाथों में तिरंगा लिए छात्र देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत नजर आए। मदरसा स्टाफ ने भी छात्रों का उत्साह बढ़ाया और यात्रा में उनके साथ कदम से कदम मिलाकर शामिल हुए।

पढ़ें :- गो-मूत्र बनेगा ग्रामीण अर्थव्यवस्था का आधार, 10 रुपये प्रति लीटर खरीदेगी यूपी सरकार

यह भी पढ़ें : दिल्ली स्वास्थ्य विभाग की खरीद पर घमासान, सचिव का जवाब खारिज; मंत्री ने 17 अगस्त तक मांगी बिंदुवार रिपोर्ट

विभिन्न मार्गों से भ्रमण करने के बाद तिरंगा यात्रा वापस मदरसे पहुंची, जहां इसका समापन किया गया। इस मौके पर मदरसा स्टाफ ने छात्रों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और देश की एकता एवं अखंडता के महत्व के बारे में जानकारी दी। यात्रा के दौरान क्षेत्र में देशभक्ति का माहौल बना रहा। प्रधानाचार्य मौलाना जव्वादुल हैदर रिज़वी, मौलाना रज़ी हैदर,मौलाना ज़रग़ाम हैदर, मौलाना मोहम्मद अब्बास, मौलाना शहरयार रिज़वी, मौलाना शज़ान जव्वादी, मौलाना मुन्तजिर हुसैन,जावेद रिज़वी,कमाल हैदर मोहम्मद रिज़वी आदि मौजूद रहे।

Disclaimer

पढ़ें :- प्रयागराज में आशा वर्कर्स का प्रदर्शन, मांगों को लेकर एडीएम को सौंपा ज्ञापन

इस लेख में व्यक्त सभी विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इन्हें केवल वेब पोर्टल पर प्रकाशन हेतु संपादित एवं व्यवस्थित किया गया है। मूल भाव, आशय एवं तथ्यों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। इस लेख में व्यक्त विचारों, मतों अथवा उनसे उत्पन्न होने वाले किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष परिणाम के लिए वेब पोर्टल अथवा उसके प्रकाशक किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होंगे।

✍️शोएब रिज़वी

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें। 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com