नई दिल्ली, 06 जनवरी। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया ने कहा कि कोरोना से घबराएं नहीं, सावधान रहें और कोरोना प्रोटोकॉल का पालन जरूर करें।
पढ़ें :- तेल की किल्लत, दुनिया में तनाव… और भारत के लिए नया रास्ता: क्या अब इलेक्ट्रिक गाड़ियां ही भविष्य हैं?
‘दो गज की दूरी बनाए , हमेशा मास्क लगाएं’
डॉ. रणदीप गुलेरिया ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि देश में जिस तरह से कोरोना संक्रमण बढ़ रहा है उसमें सभी को सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कोरोना प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन कर इस चुनौती से निपटा जा सकता है। बार-बार हाथ धोएं, दो गज की दूरी बनाए रखें, हमेशा मास्क लगाएं, बहुत जरूरी हो तभी घर से बाहर निकलें।
‘जिन्होंने अभी तक वैक्सीन नहीं लगवाई वो जल्द ही वैक्सीन लगवाएं’
वहीं रणदीप गुलेरिया ने कहा कि जिन्होंने अभी तक कोरोना की वैक्सीन नहीं लगवाई है वो जल्द से जल्द वैक्सीन लगवाएं। कोरोना के इस वेरिएंट का असर बहुत सामान्य है। इस लिए घबराने की जरूरत नहीं है।
पढ़ें :- धुरंधर 2 पर राम गोपाल वर्मा का धमाकेदार बयान: "यह फिल्म नहीं, एक फैसला है"
गौरतलब है कि केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया गुरुवार को दिल्ली एम्स पहुंचे थे। जहां उन्होंने कोरोना संक्रमित डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों से मुलाकात कर उनका हाल-चाल जाना। इस दौरान मनसुख मंडाविया ने भी सभी से कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने का अनुरोध किया। इस दौरान उनके साथ एम्स के निदेशक डॉक्टर रणदीप गुलेरिया भी मौजूद रहे।
आज AIIMS नई दिल्ली में कोरोना संक्रमित हेल्थकेयर वर्कर्स से मुलाक़ात की और उनके स्वास्थ्य के विषय में जानकारी ली।
हमारी हेल्थ आर्मी देश को सुरक्षित करने में अहम भूमिका निभा रही है। इनके स्वस्थ रहने से ही देश सुरक्षित है। मैं सभी HCW के जल्द स्वस्थ होने ही प्रार्थना करता हूं। pic.twitter.com/EyIdIRK8oB
— Dr Mansukh Mandaviya (@mansukhmandviya) January 6, 2022