संभल। संभल से हैरान करने वाली तस्वीरें सामने आई हैं। यहां एक दंपत्ति लड़की का शव गोद में लेकर सड़कों पर बदहवास दौड़ता रहा। जिसने पूछा दंपत्ति लड़ने को आमादा ह़ो गया। सरकारी डाक्टर ने बताया कि शव को पीएम के लिए शव गृह में रखवाया गया था, जहां अस्पताल के कर्मचरियों से शव को छीन कर दंपत्ति भाग गया।
पढ़ें :- Mathura Vrindavan Holi 2026: लठमार, डोल उत्सव और रंगों की अद्भुत परंपरा
घटना संभल कोतवाली के जिला अस्पताल इलाके की है। जहां एक दंपत्ति गोद में लड़की का शव लेकर बदहवास हालत में सड़क़ों पर भागमभाग करते दिखा। जिला अस्पताल के डाक्टर ने बताया कि बारह साल की एक लड़की को मृत अवस्था में परिजन लाए थे। परिजन जहरीले कीड़े के काटने की बात कह रहे थे।
डाक्टर का कहना है कि काटने का निशान नहीं था मृत्यु का कारण कुछ और था। पीएम के लिए उन्होंने शव को शव गृह में रखवा दिया था। मगर दंपत्ति,कर्मचारियों से शव छीन कर भाग गया। वहीं वायरल वीडियो में दंपत्ति लड़की को बेहोश बता कर दूसरी जगह इलाज कराने की बात कहते सुना जा सकता है।