1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. चलते ट्रैक्टर ट्रॉला पर ठुमके लगाना युवक को पड़ा भारी, जिस ट्रैक्टर पर नाच रहा था, आ गया उसी के पहिए के नीचे, मौत, साथी ट्रैक्टर छोड़कर भागे

चलते ट्रैक्टर ट्रॉला पर ठुमके लगाना युवक को पड़ा भारी, जिस ट्रैक्टर पर नाच रहा था, आ गया उसी के पहिए के नीचे, मौत, साथी ट्रैक्टर छोड़कर भागे

यूपी के अलीगढ़ जिले में नादानी में युवक की जान चली गई। हादसे के बाद साथी भाग गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मथुरा में सीमेंट की बोरी उतारकर लौट रहे युवक को ट्रैक्टर पर नाचना महंगा पड़ गया। जिसके बाद टैक्टर के पहिए के नीचे आने से युवक की मौत हो गई।

By Rakesh 

Updated Date

अलीगढ़। यूपी के अलीगढ़ जिले में नादानी में युवक की जान चली गई। हादसे के बाद साथी भाग गए। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मथुरा में सीमेंट की बोरी उतारकर लौट रहे युवक को ट्रैक्टर पर नाचना महंगा पड़ गया। जिसके बाद टैक्टर के पहिए के नीचे आने से युवक की मौत हो गई।

पढ़ें :- UP: गोरखपुर में भीषण हादसा, दो बाइकों की भिड़ंत में 2 बच्चों सहित 5 की मौत, उजड़ गया परिवार

हादसा होते ही मृतक के साथी ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गए। बताया जाता है कि अलीगढ़ के इगलास तहसील के साथिनी गांव स्थित ग्रामीण बैंक ऑफ आर्यावर्त के सामने मथुरा की तरफ से सीमेंट खाली करके आ रहे तीन व्यक्ति ट्रैक्टर पर नाच रहे थे।

जैसे ही ट्रैक्टर साथिनी में ग्रामीण बैंक के सामने पहुंचा, एक युवक नाचते हुए अपना नियंत्रण खो बैठा और ट्रैक्टर के आगे जा गिरा। जिससे उसके ऊपर से ट्रैक्टर का पहिया निकल गया और मौके पर ही युवक की मौत हो गई। मृतक का नाम बली मोहम्मद व एफएम टावर जमालपुर थाना क्वार्सी अलीगढ़ का था।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com