Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. नागालैंड : संदिग्ध शराब पीने से दो दिन में 19 लोगों की मौत; 19 गिरफ्तार

नागालैंड : संदिग्ध शराब पीने से दो दिन में 19 लोगों की मौत; 19 गिरफ्तार

By HO BUREAU 

Updated Date

Nagaland : संदिग्ध शराब पीने से दो दिन में 19 लोगों की मौत; 19 गिरफ्तार

Nagaland : नागालैंड के मोकोकचुंग और तुएनसांग जिलों में पिछले दो दिनों में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई है। इसके बाद पुलिस ने अवैध शराब के स्रोत और सप्लाई चेन की जांच शुरू कर दी है। इस शराब त्रासदी के सिलसिले में अब तक 19 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

पढ़ें :- एयर इंडिया के एआई 171 विमान दुर्घटना रिपोर्ट की स्वतंत्र समीक्षा में पायलटों को शामिल करने की मांग, FIP ने उठाए तकनीकी सवाल

कोहिमा में पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मोकोकचुंग जिले में आठ और तुएनसांग जिले में 11 लोगों की मौत की खबर है। उन्होंने बताया कि इन मौतों की जांच करने और संदिग्ध मिलावटी शराब के स्रोत का पता लगाने के लिए एडिशनल सुपरिटेंडेंट ऑफ पुलिस (एएसपी) बुंगलांग चांग की अध्यक्षता में एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (एसआईटी) बनाई गई है।

अधिकारी ने कहा, “कुछ सुराग मिले हैं, लेकिन अभी जानकारी का खुलासा करना जल्दबाजी होगी।” उन्होंने बताया कि मौतों का कारण पता लगाने के लिए शराब के सैंपल फोरेंसिक जांच के लिए गुवाहाटी की एक लैब में भेजे गए हैं। इन मौतों के बाद पुलिस ने कई जगहों पर छापेमारी की और 19 लोगों को गिरफ्तार किया, साथ ही शराब की लगभग 3,000 बोतलें जब्त की।

नागालैंड में 1990 से शराबबंदी कानून लागू है, हालांकि राज्य में शराब का सेवन और अवैध बिक्री अभी भी चुनौतियां बनी हुई हैं। पुलिस ने कई बार लोगों को बिना पहचान, बिना लेबल या संदिग्ध अवैध शराब न पीने की सलाह दी है और शराब पीने के बाद चक्कर आना, धुंधला दिखना, सांस लेने में तकलीफ या बेहोशी जैसे लक्षण महसूस होने पर तुरंत डॉक्टर से संपर्क करने को कहा है। मामले की जांच चल रही है।

इस बीच, इसी महीने की शुरुआत में नागालैंड के तुएनसांग सिविल अस्पताल में संदिग्ध मिलावटी शराब पीने से कम से कम नौ लोगों (जिनमें एक ही परिवार के तीन सदस्य शामिल थे) की मौत हो गई थी। इसके बाद राज्य पुलिस ने रेड अलर्ट जारी किया और लोगों से अनजान या अनधिकृत स्रोतों से शराब न पीने की अपील की।

पढ़ें :- वैश्विक चिंताओं के चलते लगातार 7वें सप्ताह फिसला बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी 0.88 प्रतिशत तक टूटा

पुलिस अधिकारियों ने बताया था कि संदिग्ध मिलावटी शराब पीने के बाद पीड़ितों को सांस लेने में तकलीफ हुई और बाद में उनकी मौत हो गई। नागालैंड के डायरेक्टर जनरल ऑफ़ पुलिस (डीजीपी) रूपिन शर्मा ने कहा था कि पीड़ितों की मौत संदिग्ध मिलावटी शराब पीने से हुई है। एक आधिकारिक बयान में कहा गया था कि 10 और 11 सितंबर को तुएनसांग टाउन और चेंडैंग सैडल में कुल नौ लोगों की मौत हुई थी।

शुरुआती जांच से पता चला है कि ज्यादातर मामलों में, मरने वालों ने शराब पीने के बाद धुंधला दिखना, तेज सिरदर्द, चक्कर आना, जी मिचलाना और उल्टी जैसे लक्षण महसूस किए थे। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि अनजान, अनधिकृत या मिलावट के संदेह वाले स्रोतों से मिलने वाली शराब पीने से जुड़े संभावित खतरों के बारे में लोगों को आगाह करने के लिए बड़े पैमाने पर जानकारी फैलाने और जन-जागरूकता के प्रयास भी किए गए हैं। (आईएएनएस)

Disclaimer

इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें। 

पढ़ें :- उत्तराखंड और यूपी में भारी बारिश की चेतावनी, कई राज्यों के लिए IMD ने जारी किया अलर्ट
Advertisement