यूपी के मैनपुरी जिले में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों ने ससुरालीजनों पर अतिरिक्त दहेज की मांग के चलते हत्या करने का आरोप लगाया है।
Updated Date
मैनपुरी। यूपी के मैनपुरी जिले में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई। हादसे से परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के लोगों ने ससुरालीजनों पर अतिरिक्त दहेज की मांग के चलते हत्या करने का आरोप लगाया है।
दीक्षा पत्नी प्रदीप कुमार निवासी नगला कानेगी के साथ 2 माह पहले 7 मई 2023 को शादी के बंधन में बंधी थीं। जिसके बाद से ही ससुराल के लोग 5 लाख की अतिरिक्त मांग कर रहे थे। जिसे मायके पक्ष के लोग पूरा नहीं कर पाए और ससुराल के लोगों ने विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी।
मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं। विवाहिता की मां ने बताया कि शादी में उसने 10 लाख रुपए खर्च किए थे। ससुरालवाले 5 लाख अतिरिक्त की मांग कर रहे थे। जिसके चलते उनकी बेटी की हत्या कर दी गई।