1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण बेचैनी महसूस करने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचीं

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण बेचैनी महसूस करने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचीं

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद वे मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचीं। अभी बताया जा रहा है की वो सही है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Deepika Padukone Hospitalized: बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण की अचानक तबीयत बिगड़ गयी थी जिसके कारण उन्हे मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल पहुंचाना पड़ा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 26 सितंबर, 2022 को दीपिका को देर रात मुंबई स्थित ब्रीच कैंडी अस्पताल ले जाना पड़ा। जानकारी के मुताबिक, दीपिका को सांस लेने में तक़लीफ़ और घबराहट हो रही थी, जिस वजह से उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती किया गया। हालांकि अब उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

पढ़ें :- राजपाल यादव का मामला: चेक बाउंस से जेल तक, और क्या है नवीनतम?

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कल देर रात अचानक से दीपिका पादुकोण की तबीयत खराब हो गई। घबराहट और सांस फूलने की वजह से उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाना पड़ गया । रिपोर्ट्स के मुताबिक कल अस्पताल में लगातार दीपिका के कई टेस्ट किये गए और उसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया।

हालांकि, अभी तक दीपिका पादुकोण की टीम ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है और न ही कुछ कंफर्म किया गया है। लेकिन कुछ एंटरटेनमेंट वेब पोर्टल के अनुसार, अब दीपिका अब पहले से ठीक हैं और उनकी तबीयत में सुधार हो रहा है। दीपिका के फैंस इस खबर से काफी परेशान हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि वो जल्दी ठीक हो जाएं।

कुछ महीने पहले भी दीपिका पादुकोण को अचानक अस्पताल ले जाना पड़ गया था। उस समय उनका हार्ट रेट बढ़ गया था, जिस वजह से उन्हें हैदराबाद के अस्पातल ले जाना पड़ा था। दरअसल, उस समय दीपिका, प्रभास के साथ वहां एक प्रोजेक्ट के लिए शूट कर रही थीं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका हाल ही रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की फिल्म ब्रह्मास्त्र में एक कैमियो में नजर आई थीं।

पढ़ें :- India Vs Pakistan: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पहली बार आमने-सामने, देखें बड़ा मुकाबला
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com