मुख्यमंत्री करीब 11.25 बजे गोरखपुर से अयोघ्या के लिए रवाना होंगे। इसके बाद सीएम योगी करीब 11.55 बजे अयोध्या के हेलीपैड रामकथा पार्क पहुंचेंगे। यहां से 12 बजे साकेत महाविद्यालय का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। इसके बाद करीब 12.20 से 12.45 बजे श्रीरामजन्मभूमि के दर्शन पूजन और निर्माण स्थल का जायजा लेंगे।
Updated Date
सीएम योगी आदित्यनाथ अयोध्या का दौरा करेंगे अयोध्या में दीपोत्सव की जोर शोर से तैयारियां चल रही है हर साल की तरह इस साल भी योगी आदित्यनाथ अयोध्या जाएंगे और दीप जलाएंगे और भगवान राम लक्ष्मण की पूजा करेंगेमुख्यमंत्री यहां दीपोत्सव और पीएम मोदी के आगमन की तैयारियों का जायजा लेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी दिवाली से एक दिन पहले यानी नरक चतुर्दशी के दिन अयोध्या दौरे पर रहेंगे। जहां वह रामलला के दर्शन करेंगे साथ ही राम मंदिर निर्माण की समीक्षा करेंगे।
मुख्यमंत्री करीब 11.25 बजे गोरखपुर से अयोघ्या के लिए रवाना होंगे। इसके बाद सीएम योगी करीब 11.55 बजे अयोध्या के हेलीपैड रामकथा पार्क पहुंचेंगे। यहां से 12 बजे साकेत महाविद्यालय का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। इसके बाद करीब 12.20 से 12.45 बजे श्रीरामजन्मभूमि के दर्शन पूजन और निर्माण स्थल का जायजा लेंगे।
सीएम योगी करीब 12.55 से 1.10 बजे तक दीपोत्सव कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद 1.15 बजे के करीब नया घाट और सरयू जी आरती स्थल का निरीक्षण, फिर 1.25 से 1.40 बजे के बीच दीपोत्सव कार्यक्रम स्थल निरीक्षण, इसके बाद करीब 2.30 बजे हेलीपैड रामकथा पार्क अयोध्या से वापसी करेंगे और करीब 3 बजे वापस लखनऊ पहुंच जाएंगे।
दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नरक चतुर्दशी के दिन अयोध्या दौरे पर रहेंगे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी 23 अक्टूबर को रामलला के दर्शन और राम मंदिर निर्माण की समीक्षा करने अयोध्या पहुंचेंगे। इसके साथ ही दीपोत्सव कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे. इधर, दीपोत्सव को भव्य और दिव्य बनाने के लिए योगी सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं. अयोध्या में सरयू नदी के किनारे राम के पेढ़ी घाट पर दिपोत्सव का आयोजन होता है।
पीएम मोदी के तय कार्यक्रम के अनुसार, प्रधानमंत्री 23 अक्टूबर की शाम 5 बजे से लेकर रात 8 बजे तक अयोध्या में रहेंगे। इस दौरा वे दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल है।
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या दौरे पर रहेंगे। प्रयागराज में भी विसर्जित होंगी मुलायम सिंह की अस्थियां। आज लुकसर जेल से रिहा हो सकता है श्रीकांत त्यागी। काशी विश्वनाथ मंदिर और ज्ञानवापी मस्जिद विवाद मामले में आज महत्वपूर्ण सुनवाई। सीएम धामी आज बद्रीनाथ धाम के दौरे पर रहेंगे। आज कांग्रेस के लिए काफी ऐतिहासिक दिन होने जा रहा है।