नई दिल्ली, 21 मई। बीजेपी ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर विदेशी धरती पर देश का अपमान करने का आरोप लगाते हुए कहा कि वो विदेश में भारत की छवि को धूमिल करने का काम करते हैं। पार्टी ने कहा कि कांग्रेस की मानसिकता देश को नीचा दिखाने की है।
पढ़ें :- Bihar Election 2025: पप्पू यादव ने तेजस्वी यादव को बताया 'जननायक'.
राहुल गांधी जी लंदन की कैंब्रिज यूनिवर्सिटी की सेमिनार में जाते हैं वहां जाकर देश की छवि को धूमिल करते हैं।
ये आदत हो गई है राहुल गांधी और गांधी परिवार की वो मोदी जी से नफरत करते-करते वो भारत माता के खिलाफ ही व्यक्तव्य देने लगे हैं।
– श्री @gauravbh
— BJP (@BJP4India) May 21, 2022
पढ़ें :- Rahul Gandhi on Caste Census: 'We Can Help Centre Design It,' Says Congress Leader
राहुल को देश का अपमान नहीं करना चाहिए- बीजेपी
बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने शनिवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि राहुल गांधी लंदन की कैंब्रिज यूनिवर्सिटी की सेमिनार में जाकर देश की छवि को धूमिल करते हैं। उन्होंने कहा कि गांधी परिवार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से नफरत करते-करते भारत के खिलाफ ही वक्तव्य देने लगा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को बीजेपी का विरोध करना चाहिए, ये स्वस्थ राजनीति का हिस्सा है लेकिन देश का अपमान नहीं करना चाहिए।
आप भाजपा का विरोध कर सकते हैं, स्वस्थ्य राजनीति का ये एक हिस्सा है।
लेकिन आप हमारे देश के लिए अपशब्द कहेंगे, बेबुनियाद आरोप लगाएंगे तो ना केवल भाजपा इसका पुरजोर तरीके से विरोध करेगी बल्कि देश की जनता भी इसका विरोध करेगी।
पढ़ें :- जम्मू-कश्मीर में सर्वदलीय बैठक: आतंकवाद और शांति प्रक्रिया पर एकजुट हुई राजनीति
– श्री @gauravbh pic.twitter.com/GLsf8q110r
— BJP (@BJP4India) May 21, 2022
बीजेपी ने देश में मिट्टी का तेल छिड़का- राहुल गांधी
गौरव भाटिया ने कहा कि एक हताश कांग्रेस और उसके विफल नेता राहुल गांधी जब भी विदेशी धरती पर जाते हैं, चाहे वो लंदन हो, अमेरिका हो, सिंगापुर हो उनके वक्तव्य कहीं ना कहीं ये दर्शाते हैं कि आज की कांग्रेस पार्टी 1984 से लेकर अबतक, देश में आग लगाने, सौहार्द बिगाड़ने में लगी है। उन्होंने कहा कि लंदन में राहुल गांधी कहते हैं कि बीजेपी ने देश में मिट्टी का तेल छिड़का है। जबकि हकीकत ये है कि मिट्टी का तेल तो कांग्रेस पार्टी छिड़कती है। साल 1984 में जो नरसंहार हुआ था, कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने कत्लेआम करवाया था, उस मिट्टी के तेल को डालने वाले कांग्रेस के नेता ही थे।
एक हताश कांग्रेस और उसके विफल नेता राहुल गांधी जब भी विदेशी की धरती पर जाते हैं, चाहे वो लंदन हो, अमेरिका हो, सिंगापुर हो उनके व्यक्तव्य कहीं न कहीं ये दर्शाते हैं कि आज की कांग्रेस पार्टी 1984 से लेकर अब तक, देश में आग लगाने, सौहार्द बिगाडने में लगी है।
पढ़ें :- "राहुल गांधी देश की छवि धूमिल करते हैं" - BJP प्रवक्ता संबित पात्रा का तीखा हमला
– श्री @gauravbh
— BJP (@BJP4India) May 21, 2022
बीजेपी प्रवक्ता गौरव भाटिया ने राहुल गांधी द्वारा भारत में पाकिस्तान जैसे हालात बताने पर आपत्ति जताते हुए कहा कि जब से भारत आजाद हुआ, सरकार किसी भी पार्टी की रही हो, लेकिन लोकतंत्र का राज भारत में रहा है। पकिस्तान वो मुल्क है जो आजादी के 75 साल में आधे समय तक तानाशाह की हुकूमत रही है।
लंदन में राहुल गांधी कहते हैं कि भाजपा ने देश में मिट्टी का तेल छिड़का है।
राहुल गांधी जी, मिट्टी का तेल तो कांग्रेस पार्टी छिड़कती है।
1984 का जो नरसंहार हुआ, कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने कत्लेआम करवाया, उस मिट्टी के तेल को डालने वाले कांग्रेस के ही नेता थे।
पढ़ें :- दिल्ली चुनाव परिणामों का विश्लेषण: बड़े सबक और राजनीतिक प्रभाव:
– श्री @gauravbh pic.twitter.com/N8Pk1CoWOC
— BJP (@BJP4India) May 21, 2022