MCD Mayor Election: एमसीडी मेयर, डिप्टी मेयर और स्टैंडिंग कमेटी का चुनाव दिल्ली के सिविक सेंटर में शुक्रवार को हो रहा है। इसको लेकर जबरदस्त हंगामा हुआ है। निर्वाचित और मनोनीत सदस्यों के शपथ लेने को लेकर आम आदमी पार्टी और भाजपा में भिड़ंत हो गई। निगम पार्षदों के बीच हाथापाई हुई, सदन में जमकर कुर्सियां फेंकी गई। इसके चलते दिल्ली मेयर का चुनाव टाल दिया गया। इससे पहले आप और बीजेपी के सभी पार्षद, मनोनीत पार्षद और अधिकारी सिविक सेंटर स्टेट एमसीडी सदन पहुंचे। जैसे ही उपराज्यपाल द्वारा घोषित पीठासीन अधिकारी बीजेपी की सत्य शर्मा ने शपथ ग्रहण की और उसके बाद उप राज्यपाल द्वारा मनोनीत 10 पार्षदों के शपथ ग्रहण का सिलसिला शुरू हुआ, वैसे ही आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं की ओर से नारे लगने लगे। उन्होंने आपत्ति जताते हुए कहा कि पहले चुने हुए पार्षदों का शपथ ग्रहण होना चाहिए।
पढ़ें :- BREAKING: अमेरिका ने भारत के लिए टैरिफ दर 50% से घटाकर 18% कर दी- बड़े व्यापार समझौते ने चीन को भी पीछे छोड़ा
देखते ही देखते बीजेपी के पार्षदों की ओर से भी नारे लगने लगे और यह नारेबाजी हंगामा और मारपीट में तब्दील हो गई। मार्शल और सुरक्षा अधिकारी सदन में मौजूद पार्षदों को एक दूसरे से बचाने में जुट गए।
गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी का आरोप है कि पहले कभी भी ऐसा नही हुआ। सबसे पहले मनोनीत पार्षदों को शपथ दिलाई गई। इसी बात को लेकर आज मेयर चुनाव से पहले आप और बीजेपी पार्षद एमसीडी सदन में भिड़े।
एमसीडी सदन में लगातार हंगामे और नारेबाजी के चलते सदन अगली तारीख तक स्थगित कर दिया गया है। अभी तक तय नहीं हो पाया है कि चुनाव अब कब होगा।
चुनाव में हिस्सा नहीं लेगी कांग्रेस
इधर कांग्रेस ने इस चुनाव में हिस्सा नहीं लेने का ऐलान किया है. दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल कुमार ने कहा कि दिल्ली की जनता ने बीजेपी और आम आदमी को समर्थन दिया है, जिसका सम्मान करते हुए पार्टी मेयर, डिप्टी मेयर और स्थायी समिति के चुनाव से दूरी बनाएगी. उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता ने केजरीवाल की पार्टी को बहुमत दिया, तो केजरीवाल अपना मेयर बनाए और दिल्ली की जनता की सेवा करें.
पढ़ें :- ₹728 करोड़ से बदलेगा यमुनापार का भविष्य: विकास को मिली नई रफ्तार
दिल्ली नगर निगम चुनाव में इस बार कांग्रेस के 9 पार्षद जीतकर आए हैं. कांग्रेस ने नाजिया दानिश को एमसीडी में कांग्रेस दल का नेता, शीतल को उपनेता और शगुफ्ता चौधरी को निगम में कांग्रेस पार्टी का चीफ विप द्वारा नियुक्त किया है.