Delhi police dance viral video: आजकल पुलिस वालों में रील और विडियो बनाने का मानो जैसे ट्रेंड सा चल रहा है। अभी कुछ दिन पहले यूपी की महिला पुलिस रील बनाने के बाद निलंबित भी हो गई थी। एक और मामला दिल्ली से सामने आ रहा है यहाँ के नारायणा थाने के एसएचओ श्रीनिवास का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह ‘मेरे बलमा थानेदार’ गाने पर डांस करते हुए दिखाई दे रहे हैं। ये एक पारिवारिक कार्यक्रम का वीडियो है, जिसमें थानेदार श्रीनिवास वर्दी की मर्यादा भूलते हुए नजर आ रहे हैं। मिली जानकारी के मुताबिक, श्रीनिवास के परिवार में रिंग सेरेमनी का फंक्शन था और उन्होंने इसकी वजह से छुट्टी भी ले रखी थी। लेकिन इस गाने पर डांस करने के लिए वह वर्दी पहनकर कार्यक्रम में पहुंचे और डांस करने लगे। डांस के दौरान थानेदार के साथ उनका स्टाफ भी दिखाई दिया।
पढ़ें :- कैबिनेट ने द्वारका एक्सप्रेसवे को दिल्ली के नेल्सन मंडेला मार्ग से जोड़ने के लिए टनल प्रोजेक्ट को दी मंजूरी
वर्दी की मर्यादा!
दिल्ली पुलिस के नारायणा थाने के SHO श्रीनिवास ने 'मेरे बलमा थानेदार' गाने पर किया जमकर डांस। इस दौरान वह वर्दी पहने रहे जबकि ये उनके परिवार का फंक्शन था और उन्होंने छुट्टी ले रखी थी। pic.twitter.com/7KTGBMNzcp— Rituraj Tripathi (@riturajfbd) December 20, 2022
छुट्टी के वावजूद भी गाने पर डांस करने के लिए वर्दी पहनकर फंक्शन पहुंचे और “मेरे बलमा थानेदार” गाने पर डांस करने लगे. गाने पर डांस के दौरान उनके साथ थाने का स्टाफ भी नज़र आया. मेरे बलमा थानेदार गाने की धुन पर डांस करने वाले थानेदार साहब गाने में इतना डूब गए जो वर्दी की मर्यादा तक भूल गए.
पढ़ें :- 'रामभक्तों पर गोली चलाने वाले आज आस्था की दुहाई दे रहे' : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
आपको बता दें कि, इससे पहले यूपी पुलिस की डीएसपी मोनिका यादव का वीडियो सामने आया था, जिसमें वह डांस करते हुए नजर आ रही थीं। हालांकि ये वीडियो मोनिका ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था और लिखा था कि सॉरी, मैं डांस में अच्छी नहीं हूं लेकिन इस गाने पर डांस करने से खुद को रोक नहीं सकी। मोनिका के इस गाने को लेकर कोई विवाद नहीं हुआ था क्योंकि उन्होंने डांस करते समय पुलिस की ड्रेस नहीं पहनी थी।