Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. राम मंदिर चढ़ावा मामला : चंपत राय के खिलाफ कार्रवाई की मांग, सुप्रीम कोर्ट 2 नवंबर को करेगा सुनवाई

राम मंदिर चढ़ावा मामला : चंपत राय के खिलाफ कार्रवाई की मांग, सुप्रीम कोर्ट 2 नवंबर को करेगा सुनवाई

By HO BUREAU 

Updated Date

राम मंदिर चढ़ावा मामला : चंपत राय के खिलाफ कार्रवाई की मांग, सुप्रीम कोर्ट 2 नवंबर को करेगा सुनवाई

Supreme Court : अयोध्या राम मंदिर के चढ़ावे में अनियमितताओं से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट 2 नवंबर को सुनवाई करेगा। यह सुनवाई श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पूर्व महासचिव चंपत राय और अन्य के खिलाफ कार्रवाई की मांग वाली याचिका पर होगी। यह याचिका अखिल भारत हिंदू महासभा की ओर से दायर की गई है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि चंपत राय राम मंदिर निर्माण के लिए मिले चंदे की अनियमितताओं और मंदिर के आसपास जमीन की कथित अवैध खरीद में शामिल रहे हैं।

पढ़ें :- फ्रांस में नौसेना का त्रिशूल, वरुण अभ्यास में दिखी भारत-फ्रांस की समुद्री साझेदारी

याचिका में मांग की गई है कि चंपत राय और अन्य दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही मौजूदा ट्रस्ट को भंग कर उसका पूरी तरह से पुनर्गठन किया जाए। यह मामला बुधवार को भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) की अध्यक्षता वाली पीठ के समक्ष आया। बेंच ने आश्वासन दिया कि इस याचिका को राम मंदिर चंदे की कथित हेराफेरी से संबंधित पहले से लंबित याचिकाओं के साथ सुना जाएगा। कोर्ट ने कहा कि सभी मामलों की सुनवाई 2 नवंबर को एक साथ की जाएगी।

बता दें कि यह मामला अयोध्या के राम मंदिर में भक्तों द्वारा दिए जाने वाले चढ़ावे और दान से जुड़ा है। आरोप है कि मंदिर में आने वाले कैश, नोटों और सिक्कों की गिनती के दौरान हेरफेर और चोरी की गई है। भक्त बड़ी श्रद्धा से रामलला के लिए दान देते हैं लेकिन आरोप है कि इस चढ़ावे के पैसे में गड़बड़ी की गई है। इसी को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं और अब मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है।

अखिल भारत हिंदू महासभा का कहना है कि राम मंदिर करोड़ों हिंदुओं की आस्था का केंद्र है और इसके चढ़ावे में किसी भी तरह की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जानी चाहिए। इसलिए दोषियों पर कार्रवाई के साथ-साथ ट्रस्ट में पारदर्शिता लाने के लिए उसका पुनर्गठन जरूरी है। अब सभी की नजर 2 नवंबर को होने वाली सुनवाई पर टिकी है। (आईएएनएस)

Disclaimer

पढ़ें :- Asian Games : भारतीय हॉकी टीम ने पाकिस्तान को 4-3 से हराकर फाइनल में बनाई जगह, कप्तान हरमनप्रीत ने मारे 2 गोल

इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें। 

Advertisement