Flydubai incident : दुबई से इजरायल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट को क्रैश होने से बचाने वाले भारतीय कैप्टन को लेकर पीएम मोदी ने एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि 'कल हुई घटना में भारत के कैप्टन स्मिथ ने अद्भुत धैर्य, सूझ-बूझ और साहस का परिचय दिया।✍️Avinay Mishra
Updated Date
Flydubai incident : दुबई से इजरायल जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट को क्रैश होने से बचाने वाले भारतीय कैप्टन को लेकर पीएम मोदी ने गुरुवार को एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि ‘कल हुई घटना में भारत के कैप्टन स्मिथ ने अद्भुत धैर्य, सूझ-बूझ और साहस का परिचय दिया। सचमुच, जैसा कि आज इज़राइल के प्रधानमंत्री ने कहा, एक भारतीय ने 9/11 जैसी त्रासदी को होने से रोक दिया।’
पीएम मोदी ने कहा कि ‘2047 का भारत आज के भारत से बहुत अलग होगा। आज की तुलना में भारत ज़्यादा शहरी होगा। गांवों और शहरों के बीच का अंतर कम होगा और हमारे नागरिकों, खासकर युवाओं की आकांक्षाएं और उम्मीदें बहुत ज़्यादा होंगी। हम आज ही इस बदलाव को होते हुए देख सकते हैं।’
पीएम मोदी ने कहा कि ‘आप में से कई लोग शायद इस बात से वाकिफ़ होंगे कि जब भी मैं ट्रेनी अफ़सरों से मिलता हूं तो उनसे शुरू में ही अपने शब्दों में यह लिखने के लिए कहता हूं कि उन्होंने सिविल सर्विस क्यों जॉइन की। जैसे-जैसे समय बीतता है, ज़िम्मेदारियाँ बढ़ती हैं और नई चुनौतियाँ सामने आती हैं। ऐसे समय में वह छोटा सा नोट उन्हें उनके असली मकसद की याद दिलाता है। यह उनके लिए खुद का आकलन करने का एक ज़रिया भी बन जाता है।’
उन्होंने कहा कि ‘हमने अतीत में एक ऐसा दौर देखा है, जब यह माना जाता था कि सरकार ही लोगों की एकमात्र प्रदाता और संरक्षक है, लेकिन आज हम ऐसे दौर में हैं, देश का हर नागरिक हमारे लिए किसी देवता से कम नहीं है। नागरिकों की सेवा करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।’
प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘जब AI कुछ ही पलों में हज़ारों दस्तावेज़ों को प्रोसेस कर सकता है और सरकार के पास रियल-टाइम डेटा उपलब्ध है तो नागरिक भी तेज़ी से समाधान चाहते हैं। सोच में आ रहे इस बदलाव के कारण हमारी सिविल सेवाओं में भी नए बदलावों की ज़रूरत है। इसलिए, हमें अपने चयन के मापदंडों और भर्ती प्रक्रियाओं को भविष्य की ज़रूरतों के हिसाब से ढालना होगा।’
✍️Avinay Mishra
Disclaimer
इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।
देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।