1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. रूस में नौकरी के नाम पर सेना में भर्ती से बचें भारतीय नागरिक : विदेश मंत्रालय

रूस में नौकरी के नाम पर सेना में भर्ती से बचें भारतीय नागरिक : विदेश मंत्रालय

MEA : रूस में भारतीय नागरिकों के रूसी सशस्त्र बलों में भर्ती होने की लगातार सामने आ रही रिपोर्टों के बीच भारत सरकार ने एक बार फिर नागरिकों को आगाह किया है।

By HO BUREAU 

Updated Date

MEA : रूस में भारतीय नागरिकों के रूसी सशस्त्र बलों में भर्ती होने की लगातार सामने आ रही रिपोर्टों के बीच भारत सरकार ने एक बार फिर नागरिकों को आगाह किया है। विदेश मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों से रूस में नौकरी के अवसर तलाशते समय सावधानी बरतने और अप्रमाणित व्यक्तियों की ओर से दिए जाने वाले नौकरी के प्रस्तावों के झांसे में नहीं आने की सलाह दी है।

पढ़ें :- इतिहास किसी भी देश और समाज की पहचान का महत्वपूर्ण हिस्सा, तोड़मरोड़ गलत : अधीर रंजन

विदेश मंत्रालय ने बुधवार को जारी एक एडवाइजरी में कहा कि पिछले दो वर्षों के दौरान सरकार कई मौकों पर रूसी सशस्त्र बलों में शामिल होने से जुड़े जोखिमों और खतरों को लेकर भारतीय नागरिकों को आगाह करती रही है। मंत्रालय ने कहा कि विदेश में रोजगार के अवसर तलाशते समय नागरिकों को विशेष सतर्कता बरतनी चाहिए और अप्रमाणित लोगों द्वारा दिए जाने वाले नौकरी के प्रस्तावों से बचना चाहिए।

विदेश मंत्रालय के मुताबिक, ऐसे कई मामले भी सामने आए हैं, जहां कुछ लोग जानबूझकर रूसी सशस्त्र बलों में शामिल होने के प्रस्ताव तलाश रहे हैं। इन लोगों को उम्मीद होती है कि उन्हें इसके बदले आर्थिक लाभ मिलेंगे और बाद में भारतीय सरकार से संपर्क कर वे रूसी सेना से अपनी रिहाई सुनिश्चित करा सकेंगे।

मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि इस तरह का रास्ता बेहद खतरनाक है और सरकार इसे पूरी तरह हतोत्साहित करती है। एडवाइजरी में कहा गया है कि भारतीय नागरिकों को इस तरह के प्रस्तावों को स्वीकार करने से बचना चाहिए और इससे जुड़े गंभीर जोखिमों को समझना चाहिए।

विदेश मंत्रालय ने बताया कि ऐसे भी कई मामले सामने आए हैं, जिनमें भारतीय नागरिकों ने रूसी सशस्त्र बलों में भर्ती होने के लिए भारतीय नागरिकता छोड़ने और रूसी पासपोर्ट हासिल करने के संबंध में भारतीय अधिकारियों से संपर्क किया है। कुछ लोगों ने बिना भारतीय अधिकारियों से सलाह लिए ऐसा कदम पहले ही उठा लिया है।

पढ़ें :- मंगलुरु में एमआरपीएल प्लांट में जोरदार धमाका, आग लगने से एक की मौत; 9 घायल

मंत्रालय ने कहा कि कुछ लोग अस्थायी आर्थिक लाभ के लालच में ऐसे फैसले कर रहे हैं। सरकार ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस तरह के कदमों की गंभीरता को समझें और यह भी ध्यान रखें कि इससे वे अपनी जान को गंभीर खतरे में डाल सकते हैं। विदेश मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों को ऐसे किसी भी कदम से दूर रहने की सलाह दी है।

एडवाइजरी में यह भी कहा गया है कि सरकार के संज्ञान में आया है कि विदेशी नागरिकों को रूस के सशस्त्र बलों में भर्ती करने का काम कुछ गैर-सार्वजनिक संस्थाओं और स्वैच्छिक समूहों सहित अन्य संस्थाओं द्वारा किया जा रहा है। ऐसे में भारतीय नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे नौकरी के किसी भी प्रस्ताव को स्वीकार करने से पहले पूरी तरह जांच-पड़ताल करें। खास तौर पर ऐसे एजेंटों से सावधान रहने को कहा गया है, जो विदेश मंत्रालय के साथ पंजीकृत नहीं हैं।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत सरकार रूस में रूसी सशस्त्र बलों में मौजूद सभी भारतीय नागरिकों की सुरक्षा, कल्याण और जल्द से जल्द रिहाई सुनिश्चित करने के लिए रूसी पक्ष के साथ लगातार संपर्क में है। सरकार ने एक बार फिर भारतीय नागरिकों से अपील की है कि वे विदेश में रोजगार के नाम पर मिलने वाले संदिग्ध और अप्रमाणित प्रस्तावों की अच्छी तरह जांच करें तथा रूसी सशस्त्र बलों में भर्ती होने जैसे किसी भी कदम से दूर रहें। (आईएएनएस)

Disclaimer

इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।

पढ़ें :- मेरठ के नीला ड्रम मामले में मुस्कान और साहिल दोषी करार, 14 अक्टूबर को सजा का ऐलान

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें। 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com