1. हिन्दी समाचार
  2. मनोरंजन
  3. ‘हैवान’ फिल्म देखकर निराश हुए दर्शक, बोले – प्रियदर्शन से ऐसी उम्मीद नहीं थी

‘हैवान’ फिल्म देखकर निराश हुए दर्शक, बोले – प्रियदर्शन से ऐसी उम्मीद नहीं थी

Haivan : अभिनेता अक्षय कुमार और सैफ अली खान स्टारर क्राइम थ्रिलर फिल्म 'हैवान' शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है।

By HO BUREAU 

Updated Date

Haivan : अभिनेता अक्षय कुमार और सैफ अली खान स्टारर क्राइम थ्रिलर फिल्म ‘हैवान’ शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को लेकर पहले से काफी क्रेज देखने को मिल रहा था, लेकिन सिनेमाघरों से लौटे दर्शकों की प्रतिक्रिया कुछ और ही देखने को मिली। फिल्म देखकर लौटे ज्यादातर दर्शक काफी निराश नजर आए। उनका कहना है कि रिलीज से पहले जिस तरह से इसको लेकर क्रेज दिखाया गया था। फिल्म इससे बिल्कुल अलग है।

पढ़ें :- सवालों के घेरे में तापसी पन्नू की 'गांधारी', लेखक कल्याण बंदी का आरोप कहानी और टाइटल चुराया

फिल्म देखकर लौटे दर्शक ने निराशा जाहिर करते हुए कहा, “फिल्म देखकर मैं अभी बहुत दुखी हूं, क्योंकि इसको लेकर जो शोर मचा था, वैसी बिल्कुल भी नहीं है। इसमें ज्यादा कुछ देखने के लिए नहीं है, बल्कि यह एक नॉर्मल कहानी है। थिएटर में मौजूद दर्शकों को देखकर पता चला कि वे कितने बोर हुए हैं और वो आधे घंटे में ही पता चल जाती है। मूवी देखकर लगता है कि शायद सेकंड हाफ में अच्छी होगी, फिर जब वो देखते हैं तो लगता है कि पहला पार्ट ही ठीक था।

उन्होंने सैफ अली खान के अभिनय की प्रशंसा की तो अक्षय कुमार को कॉमेडी करने की नसीहत दी। उनका कहना है कि फिल्म देखकर नहीं लग रहा था कि ये कोई क्राइम थ्रिलर फिल्म थी। साथ ही, अक्षय कुमार ने भी विलेन के रोल में अच्छा काम नहीं किया है।

एक और दर्शक ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, “सुबह-सुबह फिल्म देखकर मूड खराब हो गया है। ‘मैं अनाड़ी, तू खिलाड़ी की याद’ की यादें ताजा करके फिल्म देखने आए थे, सोचा था कि कुछ नया देखने को मिलेगा। उन्हें कुछ तो हैवानियत दिखानी चाहिए थी। प्रियदर्शन सर की मूवी है, वे इतनी कॉमेडी फिल्म सारी फिल्म दे चुके हैं। उनसे ये उम्मीद नहीं थी। लगी ही नहीं रही थी इनकी फिल्म है। सैफ अली खान की एक्टिंग अच्छी थी। लग रहा था कि उन्होंने कुछ डाला है लेकिन अक्षय कुमार को देखकर लग रहा था कि ये ऐसे ही काम कर रहे हैं। ऐसा लग रहा था कि दूसरी फिल्मों की शूटिंग के बीच में उन्होंने इस फिल्म में काम किया है। अक्षय कुमार कॉमेडी ही करें, उनसे विलेन का रोल नहीं होगा।”

एक अन्य दर्शक ने कहा, “मैंने सोचा था कि सैफ अली खान और अक्षय कुमार हैं, तो अच्छी होगी लेकिन मजा नहीं आया। प्रियदर्शन कॉमेडी के किंग है, सस्पेंस में मार खा गए। फिल्म की कहानी में दम नहीं है। न ही सैफ अली खान और अक्षय कुमार की एक्टिंग अच्छी थी और न ही फिल्म की कहानी में दम था।”

पढ़ें :- '1942 ए लव स्टोरी' को मिला शानदार रिस्पॉन्स, मेकर्स ने दर्शकों को कहा - शुक्रिया

एक और दर्शक ने फिल्म को डेड बताया। उन्होंने कहा, “फिल्म मुझे उतनी खास नहीं लगी, बल्कि डेड थी। अक्षय कुमार की एक्टिंग थी, अगर डायरेक्शन अच्छा होता तो सैफ अली खान अच्छा करते। प्रियदर्शन कॉमेडी के किंग हैं, तो उन्हें वही करनी चाहिए कि क्राइम थ्रिलर न करें। म्यूजिक भी कोई खास नहीं है।”

हालांकि, बाद में आए एक दर्शक ने फिल्म की जमकर सराहना की। उनका मानना है कि सब की पसंद अलग अलग होती है, तो सबको फिल्म पसंद आए, यह जरूरी नहीं है। उन्होंने कहा, “मुझे तो मूवी अच्छी लगी। इंटरवल से पहले दो गाने हैं, जो कि मजेदार हैं। दोनों ही एक्टर ने मजेदार काम किया है। सभी कलाकारों ने भी अच्छा काम किया है।” (आईएएनएस)

Disclaimer

इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें। 

पढ़ें :- कंगना के 'सस्ती कॉपी' वाले तंज पर तापसी का जवाब, बिना नाम लिए लिखा - 'इसलिए साबित हो गया'

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com