1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. राहुल गांधी का बालाघाट दौरा, मृत आदिवासी बच्चों के परिवारों से करेंगे मुलाकात

राहुल गांधी का बालाघाट दौरा, मृत आदिवासी बच्चों के परिवारों से करेंगे मुलाकात

Rahul Gandhi : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट के दौरे पर रहेंगे। जहां वह आदिवासी इलाके में उन परिवारवालों से मुलाकात करेंगे।

By HO BUREAU 

Updated Date

Rahul Gandhi : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी गुरुवार को मध्य प्रदेश के बालाघाट के दौरे पर रहेंगे। जहां वह आदिवासी इलाके में उन परिवारवालों से मुलाकात करेंगे, जिन्होंने मलेरिया समेत दूसरी बीमारियों के चलते अपने बच्चों की जान गंवाई है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि दुख की इस घड़ी में वो अकेले नहीं हैं, मैं उनके साथ हूं। कुछ दिनों पहले केन-बेतवा आंदोलन के आदिवासी भाई-बहनों से भी मिला था।

पढ़ें :- Uttarakhand : मंत्री रेखा आर्या ने पति पर दर्ज कराई FIR, मारपीट और जान से मारने की साजिश का आरोप

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ”मैं आज बालाघाट आ रहा हूं। उन आदिवासी परिवारों से मिलने, जिन्होंने बीमारी और भाजपा सरकार की उपेक्षा के कारण अपने मासूम बच्चों को खोया है। उनके साथ वक्त बिताकर उन्हें बताना चाहता हूं कि इस दुख में वो अकेले नहीं हैं, मैं उनके साथ हूं। कुछ दिनों पहले केन-बेतवा आंदोलन के आदिवासी भाई-बहनों से भी मिला था। परियोजना के कारण आज उनके गांव डूब रहे हैं, मगर सरकार से उन्हें न पुनर्वास मिला न मुआवजा- मिला है तो प्रताड़ना, सरकारी दमन और हिंसा।”

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने आगे लिखा, ”इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ के दौरान भी आदिवासी छात्रों ने बताया- स्कूल नहीं हैं, कॉलेज बदहाल हैं, हॉस्टल और खाना नरक जैसा, परीक्षाओं में धांधली और उनके आरक्षण के अधिकार से खिलवाड़ हो रहा है। मध्य प्रदेश के आदिवासियों की ये तकलीफें भाजपा-आरएसएस की उस सोच का हिस्सा हैं जो उन्हें भारत के पहले मालिक नहीं, वनवासी मानती है। जल, जंगल, जमीन के साथ शिक्षा, रोजगार और सम्मान भी छीन लेना चाहती है और अहंकार में वो कुछ सुनना नहीं चाहती।”

उन्होंने आदिवासी भाई-बहनों को आश्वस्त करते हुए कहा कि मैं आपके साथ हर संघर्ष में खड़ा हूं, आपकी आवाज बुलंद करना मेरी जिम्मेदारी है और मैं इस बहरी सरकार को वो पूरी शक्ति के साथ सुनाऊंगा। कांग्रेस नेता राहुल गांधी का 15 दिनों के भीतर मध्य प्रदेश का यह दूसरा दौरा है। इससे पहले वह 19 सितंबर को इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शामिल हुए थे। (आईएएनएस)

Disclaimer

पढ़ें :- Jantar-Mantar Violence : सुप्रीम कोर्ट की समिति ने प्रभावित लोगों से मांगीं शिकायतें

इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें। 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com