यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने विपक्ष पर साधा निशाना । उन्होंने कहा है कि विपक्ष डीरेल है और वो जनता को गुमराह कर रहा है। उन्होंने कहा कि वो OBC के साथ हैं, उनके हितों के लिए सरकार सुप्रीम कोर्ट जा रही है। OBC आरक्षण के साथ ही सरकार निकाय चुनाव कराएगी।
पढ़ें :- खेल जगत में शोक की लहर, एशियन पैरा गेम्स के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज यादव ने की आत्महत्या
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कानूनी आधार पर हम आगे बढ़ रहे है, कुछ प्राविधान ऐसे है जिसको लेकर हम लोग सुप्रीम कोर्ट जा रहे है। पूरी तरह से तैयार है आरक्षण के साथ ही हम लोग निकाय चुनाव पर जाएंगे। IGRS मामले में अधिकारी लापरवाही बरत रहे है ऐसे में जांच की गई है अब सख्ती बरती जाएगी।
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कोविड के नियमो का पालन किया जाए। नए वर्ष में भी इसका ध्यान रखना जरूरी है। बता दें, हाईकोर्ट के निर्णय के खिलाफ यूपी सरकार आज सुप्रीम कोर्ट में एसएलपी दाखिल करेगी। रिपोर्ट आने के बाद सरकार चुनाव का आग्रह करेगी। एसएलपी आज दाखिल होगी लेकिन बहस 1 जनवरी को होगी।
निकाय चुनाव में ओबीसी आरक्षण को लेकर CM योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को आयोग का गठन किया। इस आयोग में 5 सदस्यों को नियुक्त किया गया। न्यायमूर्ति राम अवतार सिंह की अध्यक्षता में और पूर्व IAS चोभ सिंह वर्मा, महेंद्र कुमार, संतोष विश्वकर्मा और ब्रजेश सोनी की सदस्यता वाले OBC आयोग का गठन हुआ।