Keshav Prasad Maurya : हंगामे के बीच संसद का मानसून सत्र खत्म हो गया है। इसी पर ही डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा है कि देश की जनता भी विपक्षी दलों के चरित्र को देख चुकी है। उन्होंने कहा है कि विपक्षी दल अभी सत्ता से दूर हुए हैं, लेकिन इनका आचरण इनको विपक्ष से भी दूर कर देगा। विपक्षी दलों को जनता से जुड़े मुद्दों पर चर्चा नहीं करनी है।
पढ़ें :- गो-मूत्र बनेगा ग्रामीण अर्थव्यवस्था का आधार, 10 रुपये प्रति लीटर खरीदेगी यूपी सरकार
उन्होंने कहा है कि विपक्ष ने अपना दायित्व तक नहीं निभाया। जंतर मंतर का आंदोलन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गया, लेकिन इसके बावजूद राहुल गांधी और अखिलेश यादव जिस तरह का हो हल्ला मचा रहे हैं। उससे स्पष्ट है कि वह केवल हंगामा चाहते है,सदन में चर्चा नहीं चाहते हैं।
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री आजम खान के खिलाफ हो रही कार्रवाई पर समाजवादी की तिलमिलाहट पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने तीखा हमला बोला है। डिप्टी सीएम ने कहा है कि हमारी सरकार किसी के खिलाफ किसी तरह की बदले की कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। सिर्फ सरकार और पुलिस की कार्यवाही नहीं होती है अगर किसी को लगता है कि उसके साथ गलत या अन्याय हो रहा है तो वह अदालत का दरवाजा भी खटखटा सकता है। अगर अदालत किसी को दोषी पाती है उसके बाद भी वह सरकार पर आरोप लगता है तो ऐसे आरोपों से सरकार बिल्कुल घबराती नहीं है, लेकिन जो दोषी हैं, वह इससे बचेंगे नहीं।
स्टेज शुद्धिकरण को लेकर डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य का बयान
वहीं प्रयागराज के दरियाबाद इलाके के पटेल नगर में पार्क की जमीन को कब्रिस्तान में मिलाए जाने के मामले पर डिप्टी सीएम ने कहा कि शिकायत हुई है। अगर कोई अवैध कब्जा होगा तो कानून के तहत कार्यवाही की जाएगी। उत्तराखंड के नैनीताल जिले के हल्द्वानी शहर में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की रैली के बाद कराये गये शुद्धिकरण हवन को लेकर डिप्टी सीएम ने कहा है कि मुझे इस मामले की कोई जानकारी नहीं है, लेकिन हमारी सोच ऐसी नहीं नहीं है। हम सबका साथ, सबका विकास, सबको सम्मान और सबको स्थान देने की बात करते हैं।
यह भी पढ़ें : दिल्ली स्वास्थ्य विभाग की खरीद पर घमासान, सचिव का जवाब खारिज; मंत्री ने 17 अगस्त तक मांगी बिंदुवार रिपोर्ट
पढ़ें :- प्रयागराज में आशा वर्कर्स का प्रदर्शन, मांगों को लेकर एडीएम को सौंपा ज्ञापन
वहीं भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की ओर से प्रदेश की सभी 403 विधानसभाओं में अहिल्याबाई होल्कर को लेकर चलाए जा रहे अभियान और समाजवादी पार्टी से सवाल पूछे जाने को लेकर कहा है कि लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की 350वीं जयंती वर्ष है। बीजेपी ने पूरे देश में उनकी जन्म जयंती मनाने का काम किया है। उनके जन्म जयंती वर्ष में राजकीय कार्यक्रम घोषित कर कई कार्यक्रम आयोजित किया। जो भी महापुरुष हुए हैं चाहे वह लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर हो, सरदार वल्लभभाई पटेल हो, चाहे नेता सुभाष चंद्र बोस हों, चाहे चंद्रशेखर आजाद होंं, जिन्होंने भी देश के लिए त्याग और बलिदान किया है। हम सभी का सम्मान करते हैं। उन्होंने कहा है कि कांग्रेस पार्टी एक खानदान और समाजवादी पार्टी एक परिवार का सम्मान करती है।
नोट (डिस्क्लेमर)
इस लेख में व्यक्त सभी विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इन्हें केवल वेब पोर्टल पर प्रकाशन हेतु संपादित एवं व्यवस्थित किया गया है। मूल भाव, आशय एवं तथ्यों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। इस लेख में व्यक्त विचारों, मतों अथवा उनसे उत्पन्न होने वाले किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष परिणाम के लिए वेब पोर्टल अथवा उसके प्रकाशक किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होंगे।
देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।