Regime Change Remark : नेहा बोरा का एक पुराना बयान वायरल हो रहा है। सुप्रीम कोर्ट के एडवोकेट प्रशांत भूषण ने बीते गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिजीम चेंज की बात कही थी। इसके साथ ही दिल्ली में चल रहे विपक्ष, सीजेपी और युवा संस्थानों के प्रदर्शन को लेकर नेताओं की प्रतिक्रिया आ रही है। इसी कड़ी में बीजेपी नेता धर्मेंद्र प्रधान ने एक्स के जरिए कहा कि ‘खुले तौर पर ‘रिजीम चेंज’ और बांग्लादेश से प्रेरणा लेने की बात करना स्पष्ट करता है कि यह छात्रों की आड़ में केवल देश में अराजकता फैलाने और राजनीतिक व्यवस्था को अस्थिर करने की सोची-समझी साजिश है।’
पढ़ें :- Meerut Snake Murder Case : कोर्ट का बड़ा फैसला, पति की हत्या करने वाली रविता और अमरदीप को फांसी की सजा
धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि ‘देशहित, व्यवस्था को ठीक करने के दावे और छात्रों के हितों के नाम पर शुरू हुए विरोध प्रदर्शन का असली चरित्र अब किसी से छिपा नहीं है। विदेशी ताकतों के दम पर सत्ता का सपना देखने वाले ये देश विरोधी लोग समझ लें कि भारत में सत्ता परिवर्तन केवल लोकतांत्रिक प्रक्रिया से तय होता है। भारत की जनता इस अलोकतांत्रिक सोच को कभी स्वीकार नहीं करेगी।’
धर्मेंद्र प्रधान ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि ‘राहुल गांधी बार-बार जनता के जनादेश को अपमानित करते हैं। चुनावी प्रक्रिया से मनचाहा परिणाम न मिलने पर लोकतांत्रिक संस्थाओं के प्रति अविश्वास पैदा करने की कोशिश और राजनीतिक स्वार्थ के लिए आए दिन जनता को परेशान करना इनका हमेशा से उद्देश्य रहा है। यह उसी लोकतंत्र विरोधी कांग्रेसी मानसिकता को दिखाता है, जिसमें देशवासियों के अधिकारों को कुचल दिया गया था।’
प्रशांत भूषण का रिजीम चेंज वाला बयान
सुप्रीम कोर्ट के सीनियर एडवोकेट और एक्टिविस्ट प्रशांत भूषण ने कहा था कि ‘हम स्टूडेंट्स और यूथ ऑर्गेनाइजेशन्स को ये श्रेय देते हैं। उनकी अगुआई में ये लड़ाई लड़ी जाएगी। उनकी अगुआई में सारी सिविल सोसाइटी, पॉलिटिकाल पार्टियां, सब मिल कर हमारे लोकतंत्र को बचाने और रिजीम चेंज के लिए लड़ाई लड़ेंगी। ये बात मैं खुले तौर पर कह रहा हूं कि ये रिजीम चेंज की लड़ाई है और हमलोग ये करा कर रहेंगे।’
नेहा बोरा ने कहा था कि ‘बांग्लादेश के आंदोलन ने दुनिया के Gen-Z को रास्ता दिखाया। बांग्लादेश की लड़ाई लोकतंत्र और वोट के अधिकार के लिए थी। भारत का Gen-Z भी लोकतंत्र और वोट के अधिकार के लिए लड़ रहा है।’
पढ़ें :- CJP Tiranga March : पुलिस ने अभिजीत दिपके को हिरासत में लिया, समर्थकों ने की नारेबाजी
Disclaimer
इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।
देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।