Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. हेल्थ
  3. सुबह-सुबह करें यह काम, पड़ेगा इम्युनिटी पर असर !

सुबह-सुबह करें यह काम, पड़ेगा इम्युनिटी पर असर !

By Avnish 

Updated Date

नई दिल्ली। बारिश का सीजन है। वायरस और बैक्टीरिया की वजह से इंफेक्शन का खतरा भी लगातार बढ़ रहा है। यही कारण है कि कई प्रकार की बीमारियां फैल रही हैं। ऐसे में अगर आपको बीमारियों से दूर रहना है तो सुबह-सुबह उठकर एक छोटा सा काम करना चाहिए। डॉक्टरों की मानें तो संक्रामक बीमारियों से बचने के लिए ऐसी चीजों पर फोकस करना चाहिए, जिससे इम्युनिटी मजबूत हो। इम्युनिटी बढ़ाना कोई एक दिन का काम नहीं होता है। ये लगातार चलने वाली प्रक्रिया है। इसलिए इसे लेकर लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। आइए जानते हैं इम्युनिटी बढ़ाने के लिए सुबह-सुबह क्या खास काम करना चाहिए।
इम्युनिटी बढ़ाने का सबसे खास तरीका
हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, अगर आप दिन की शुरुआत कुछ उपाय के साथ करते हैं तो कई तरह की गंभीर बीमारियों का खतरा दूर हो सकता है। अगर आप सुबह उठते ही गुनगुना पानी पीते हैं तो इससे प्रतिरोधक क्षमता काफी तेजी से बढ़ती है और यह कई रोगों से आपको बचाने का काम करता है।
सुबह-सुबह गुनगुना पानी पीने से ये हैं फायदे
बारिश के मौसम में फ्लू का इंफेक्शन आम हो जाता है। ऐसे में हर दिन गुनगुना पानी पीने से सांस के इंफेक्शन को रोका जा सकता है। गर्म पानी पीने से वजन कम होता है और सामान्य खांसी, सर्दी, इंफेक्शन दूर हो सकता है। इम्युनिटी बढ़ाने में भी गुनगुने पानी का अहम रोल होता है। इससे स्किन और डाइजेशन की समस्याएं भी दूर हो सकती हैं।
गर्म पानी पीने के फायदे
बरसात में फ्लू के संक्रमण में नाक बंद भी हो जाता है। गर्म पानी पीने से या उसकी हल्की सी भाप लेने से भी बंद साइनस की प्रॉब्लम दूर हो सकती है। साल 2008 में हुई एक स्टडी में गर्म पेय से बहती नाक, खांसी, गले में खराश और थकान से तुरंत राहत मिलती है।
पढ़ें :- करेला के ह फायदे कभी सुना नहीं होगा आपने
Advertisement