मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
हेल्थ

करेला के ह फायदे कभी सुना नहीं होगा आपने

Avnish

करेला कितना लाभकारी है यह आपको अभी पता चलेगा जब आप इसको पढ़ेंगे

KARELA
शेयर करें
नई दिल्ली ।  करेला खाने में काफी कड़वा होता है बड़े तो खा भी लेते है पर छोटे बच्चे छूना भी पसंद नहीं करते है। पर जानकारी आपको दे दे कि करेला हमारे सेहत के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। इसे नेचुरल ब्लड प्यूरीफायर भी माना जाता है। बताते चले कि आयुर्वेद में भी करेले के कई फायदे हैं। चलिए जानते हैं वो तरीके जिससे कड़वे करेले को आप स्वाद लायक बना सकते हो साथ ही कौन-से फायदे आपको मिलेंगे
 
 खून को प्यूरीफाई करता है करेला – करेले को एक बेहतरीन ब्लड प्यूरीफायर के तौर पर माना जाता है। इसमें विटामिन सी भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो कि खून को साफ करने में मदद करता है।
 डायबिटीज के लिए रामबाण- करेले में मौजूद केरेंटीन एलिमेंट शरीर की ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मददगार साबित होता है।
ब्लड प्रेशर भी फायदेमंद होता है करेला- करेले में मौजूद पोटैशियम हमारे शरीर के ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है। इतना ही नहीं, इसे खाने से न्यूरोट्रांसमिशन की प्रक्रिया बेहतर बनाने में मदद करती है।
करेले की कड़वाहट दूर करने के उपाय
 
 कुछ देर नमक मिलाकर रखें- करेले का कड़वापन कम करने के लिए करेले को काटकर उस पर नमक छिड़क दें। करीब 15-20 मिनट बाद करेले से निकले पानी को फेंक दें। इससे उसका तीखापन काफी कुछ कम हो गया होगा।
तलने से पहले करेले को शहद या चीनी के पानी में डालें- करेले को तलने से पहले किसी बर्तन में पानी में जरूरत के मुताबिक शहद या चीनी डालकर करेला डाल दें। इसके बाद करेले को तलकर खाने से उसका तीखापन शहद या चीनी की वजह से कम हो गया होगा।
 करेले को दही में रखें- करेले का कड़वापन कम करने के लिए उसे कुछ देर तक दही में डालकर रखें। कुछ देर बाद करेले को पानी से अच्छे से धो लें। इसके बाद, करेले की सब्जी बनाने से उसका तीखापन कम पता चलेगा।
शेयर करें