मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
हेल्थ

बालों को सॉफ्ट बनाना है तो धोने से पहले करें यह काम

Avnish

अगर आप भी चाहते हो कि आपके बाल और सुंदर दिखे तो धोने से ठीक पहले यह कार्य कर सकते है।

hair
शेयर करें

नई दिल्ली ।  हर किसी को उसके बाल सुंदर और लंबे बाल चाहिए होते है इसी के साथ-साथ बाल अगर सॉफ्ट होता है तो बालों में चार चांद लग जाता है और आप कई ज्यादा सुंदर भी दिखते है। लेकिन समस्या तो एक ही है कि किस तरीके से बालों को लंबा और सुंदर घना बनाए तो बस चिंता करने की बात ही नहीं है आज हम जो उपाय बताने जा रहे उसका इस्तेमाल कीजिए और बालों को सुंदर बनाए।

शैम्पू से पहले कंघी करें – शैम्पू करने से पहले बालों को अच्छी तरह से कंघी करें ताकि बालों में कोई गांठ ना रह जाए। इससे शैम्पू बालों में अच्छी तरह से पहुंच जाए। चौड़े दातों वाली कंघी से बालों को अच्छे से सुलझा लें। इससे शैम्पू करते समय बाल कम टूटेंगे।

ऑयलिंग- शैम्पू से पहले बालों को अच्छे से तेल लगाएं। इससे बालों की सतह पर नैचुरल तेल की परत बनती है जो बालों को नमी प्रदान करती है। यह शैम्पू के किसी भी हानिकारक प्रभाव से बचाती है।

सही मात्रा में शैम्पू का इस्तेमाल करें – बालों में शैम्पू सही मात्रा में इस्तेमाल करें। ज्यादा मात्रा में शैम्पू लगाने से बाल कमजोर होते हैं। जब भी शैम्पू का उपयोग करें स्कैल्प पर सर्कुलर मोशन में लगाएं। ताकि बाल ज्यादा न उलझे।

शेयर करें