मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
हेल्थ

इन अनाजों के सेवन से वजन तेजी से घटेगा

Avnish

यदि आप अपने बढ़ते वजन से परेशान है तो इस पांच चीजों से अपना वजन घटा सकते है।

ANAJ
शेयर करें
नई दिल्ली । अगर आपका वजन दिन पर दिन बढ़ता जा रहा है और आप काफी कोशिश कर रहे है कि आपका वजन घटे लेकिन कोई भी असर नहीं दिख रहा है तो आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है आपके शरीर को कुछ ऐसी चीजें चाहिए जो आपका वजन घटाने में सहयोग करें आज हम आपको पांच ऐसे अनाज के बारे में बताने जा रहे है जिसके सेवन से आपका वजन तेजी के साथ कम होगा और बढ़ेगा भी नहीं।
 
मक्का – गेहूं की बजाय अगर आप मक्के से बनी चीजों को अपने खानपान में शामिल करते हैं तो ये वजन कम करने में मदद कर सकता है। दरअसल, मक्का कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन से भरपूर होता है। जो आपका वजन घटाने में मददगार साबित होगा।
बाजरा – बाजरे का ग्लूटेन भी जीरो होता है। इसमें फाइबर काफी ज्यादा मात्रा में मिलता है। यही कारण है कि बाजरे से बनी चीजें खाने पर पेट ज्यादा समय तक भरा रहता है और आप ओवरईटिंग से बच जाते हैं।
जौ – हाई फाइबर वाला अनाज जौ लंबे समय तक भूख नहीं लगने देता है। इसमें पाए जाने वाले सेलेनियम, कॉपर, ट्रिप्टोफैन, मैंगनीज, सोडियम जैसे पोषक तत्व सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं।
ज्वार – ज्वार भी काफी पौष्टिक गुणों वाला अनाज है। इसमें प्रोटीन, फाइबर और विटामिन भरपूर मात्रा में मिलते हैं। ज्वार का ग्लाइसेमिक इंडेक्स गेहूं से काफी कम होता है।
रागी – रागी ज्यादातर दक्षिण भारत में पैदा होता है। इसमें प्रोटीन, फाइबर, और विटामिन प्रचुर मात्रा में होते हैं।
शेयर करें