मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
ऑटो

किचन की सफाई में करें इसका इस्तेमाल

Avnish

ऐसे करें अपने रसोई की सफाई हमेशा चमकेगा आपका किचन

KITCHEN
शेयर करें

नई दिल्ली । रसोई घर का सबसे जरूरी हिस्सा होता है क्योंकि पेट को भरने के लिए सारा सारांश यहीं से होकर गुजरता है। रसोई जितनी सुंदर दिखे खाना बनाने में उतना ही मजा आता है और खाना अच्छी तरीके से बनेगा तो आपके लिए काफी अच्छा रहेगा क्योंकि आपका पेट खुश हो जाएगा आपका काम में मन भी लगेगा कुलमिलाकर किचन आपका साफ-सुथरा रहेगा तो आप आसानी से तरक्की कर पाएंगे तो चलिए आज हम जानते है कि किस तरीके से आपकी रसोई को रखना है साफ करना है।

साबुन और पानी का उपयोग- सबसे पहले कैबिनेट से सारे सामान हटा दें ताकि सफाई में आसानी हो। उसके बाद एक बड़े बर्तन में गुनगुने पानी लें और इसमें थोड़ा डिशवॉशिंग लिक्विड या साबुन मिलाएं। एक स्पंज या सॉफ्ट कपड़े को इस पानी में डुबोएं और कैबिनेट की सतह पर लगाते हुए रगड़ें। ध्यान रखें कि कैबिनेट के किनारों और दराजों की अच्छी तरह सफाई करें।

विनेगर और पानी का मिश्रण- एक बाउल में गुनगुने पानी लें। इसमें विनेगर डालें। विनेगर और पानी का मिश्रण  आधा-आधा होना चाहिए। एक कपड़े को इस मिश्रण में डुबाएं और कैबिनेट की सतह पर लगा देने।

लेमन जूस- लेमन का जूस निकालें और इसमें थोड़ा पानी मिलाएं। एक कपड़े को इस घोल में डुबोएं और कैबिनेट की सतह पर लगाएं। लेमन का किट्रस एसिड गंदगी और तेल को ब्रेकडाउन करता है। सतह को अच्छी तरह रगड़ें और छोड़ दें कुछ देर तक। फिर साफ पानी से धो लें और सूखने दें। इससे कैबिनेट की सतह साफ और चमकदार हो जाएगी।

शेयर करें