मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

पोछा लगाते वक्त इस बात का रखें ध्यान

Avnish

जब भी आप पोछा लगाव तो इन बातों का ध्यान जरूर रखें

pocha
शेयर करें

 नई दिल्ली ।  हर घर को साफ रखना जरूरी होता है क्योंकि कहा यह जाता है कि अगर आपका घर साफ है तभी आपके घर में लक्ष्मी आएगी पर जरूरी यह है कि किस तरीके से आप अपने घर को साफ करती है काफी लोग ऐसे होते है जो नाम भर घर को साफ करते है और कुछ लोग अपना जी-जान लगाकर घर को साफ करने में जुट जाते है अधिकांश घरों में एक रस्म है कि पानी में थोड़ा सा नमक मिलाकर पोछा लगाया जाता है। लेकिन  हममें से बहुत कम लोगों को इसके पीछे के कारणों का पता होगा। बता दें कि  पानी में नमक मिलाकर पोछा करने के कई लाभ होते हैं. नमक पोछे पर लगे दाग-धब्बों और गंदगी को साफ करने में मदद करता है। नमक फर्श पर रगड़ने से दाग आसानी से निकल जाते हैं। साथ ही, नमक पोछे को डिसइन्फेक्ट भी करता है और बैक्टीरिया व वायरस को खत्म करता है।

 नमक वाले पानी से पोछा लगाने के कई फायदे होते हैं –

  • नमक फर्श पर लगे गंदगी और दाग-धब्बों को साफ करने में मदद करता है। नमक रगड़ने से दाग आसानी से उतर जाते हैं।
  • नमक फर्श को डिसइन्फेक्ट भी करता है और बैक्टीरिया-वायरस को खत्म कर फर्श को साफ बनाए रखता है।
  • नमक से फर्श पर लगने वाली बदबू भी दूर हो जाती है।
  • यह फर्श को  चमकदार बनाता है।
  • नमक के पानी से पोछा लगाने से फर्श पर मौजूद बैक्टीरिया और कीटाणु मर जाते हैं।
  • नमक एंटीसेप्टिक गुणों से भरपूर होता है जो मक्खियों को दूर रखता है।
  • नमक फर्श की सतह को साफ और चिकना बनाता है।
  • नियमित नमक वाले पानी से पोछा लगाने से मक्खी दूर भागती है।
शेयर करें