1. हिन्दी समाचार
  2. हेल्थ
  3. शरीर के लिए पुदीना है फायदेमंद, जानिए पूरी बात

शरीर के लिए पुदीना है फायदेमंद, जानिए पूरी बात

पुदीना के इस फायदे को जानकर आप भी रह जाएंगे दंग तो आज ही करें इस्तेमाल!

By Avnish 

Updated Date

नई दिल्ली। पुदीना काफी फायदेमंद होता है। यह तो सभी जानते हैं लेकिन क्या आपको पुदीना के उन फायदों के बारे में पता है जिससे ना सिर्फ आपके पेट साफ होंगे बल्कि आपके चेहरे पर भी निखार आएगा। इतना ही नहीं यह ऐसी खूूबसूरती देगा जो दूसरे क्रीम आपको नहीं दे सकते। इसी के साथ-साथ दाग धब्बे भी दूर भगा देगा। लेकिन इससे पहले यह जानना जरूरी है कि इसे इस्तेमाल कैसे किया जाए, तो चलिए जानते हैं।

पढ़ें :- लू से जंग: भारत के अलग-अलग राज्यों में गर्मी को मात देने वाले देसी ‘सुपरफूड’

पुदीना-तुलसी

अगर आप मुंहासे से परेशान हैं तो पुदीना और तुलसी की पत्तियां एक साथ इस्तेमाल करें। आप दोनों की पत्तियों का पेस्ट तैयार करें। इसके बाद करीब 20 मिनट तक चेहरे पर अप्लाई करें। फिर चेहरे को अच्छे से धो लें।
पुदीना और नींबू रस
पुदीने की पत्तियों में पानी और नींबू का रस भी काफी ज्यादा फायदेमंद होता है ।दोनों का पेस्ट तैयार करें, फिर इसे चेहरे पर लगाएं। करीब 20 मिनट बाद साफ पानी से इसे धोकर सुखा लें।
पुदीने की पत्तियां और शहद
शहद और पुदीने की पत्तियों को मिलाकर एक पेस्ट बना लें । इसके बाद अपने चेहरे पर इसको मिलाएं। कुछ देर रखने के बाद धो लें। इसको लगाने के बाद जो निखार आपके चेहरे पर आएगा, आप खुद विश्वास नहीं कर पाएंगे।
पुदीना और ग्रीन टी
एक कप ग्रीन टी बनाएं। इसे ठंडा कर इसमें पुदीने की पत्तियां मिलाकर पेस्ट बनाएं। करीब 20 मिनट तक चेहरे पर लगाए रखें। इसके बाद पानी से धो लें। चेहरा साफ हो जाएगा। यह नेचुरल प्रोडक्ट काफी कारगर माना जाता है।
साबुत पुदीना
चेहरे के लिए पुदीने की पत्तियां लाभदायक होती हैं। इन पत्तियों को धोकर एक पेस्ट तैयार करें और इस पेस्ट को चेहरे-गर्दन पर लगाएं। सूखने के बाद इसे स्किन से हटा दें। हफ्ते में दो से तीन बार इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com