Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. Tunnel Rescue- पूरी सावधानी के साथ हो रही ड्रिलिंगः महमूद अहमद

Tunnel Rescue- पूरी सावधानी के साथ हो रही ड्रिलिंगः महमूद अहमद

By Rakesh 

Updated Date

उत्तरकाशी। टनल रेसक्यू पर अपर सचिव सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्रालय एवं एम.डी (एनएचआईडीसीएल ) महमूद अहमद ने कहा कि ऑगर मशीन से 45 मीटर के बाद ड्रिलिंग शुरू करते हुए कुल 1.8 मीटर तक ड्रिलिंग पूरी कर ली गई थी।

पढ़ें :- Pitru Paksha : पितृपक्ष में मोक्षदायी है महाराष्ट्र का मेघंकर तीर्थ, यहां श्राद्ध से पितरों को मिलती है मुक्ति

कहा कि कुल 46.8 मीटर से आगे की ड्रिलिंग के बाद धातु के टुकड़े मशीन में फंसने से ड्रिलिंग रोक दी गई थी। इसके बाद श्रमिकों द्वारा पाइप के मुहाने पर फंसे धातु के टुकड़ों को पाइप के अंदर रेंगकर काट दिया गया है।

कहा कि पुनः ऑगर मशीन स्थापित कर ड्रिलिंग शुरु करते हुए 1.2 मीटर अतिरिक्त ड्रिलिंग की गई थी। इस प्रकार कुल 48 मीटर तक ड्रिलिंग की थी, पाइप के आख़िरी सिरे पर फंसे धातु के टुकड़ों से पाइप क्षतिग्रस्त हुआ है। जिसके बाद क्षतिग्रस्त 1.2 मीटर पाइप को काटकर बाहर निकाला गया। अब तक कुल 46.8 मीटर पाइप को पुश किया गया है। आगे की ड्रिलिंग पूरी सावधानी के साथ शुरू की गई है।

Advertisement