लंबे समय के इंतजार के बाद अजय देवगन की फिल्म ‘दृश्यम 2’ रिलीज हो ही गई है. दृश्यम 2 का फैन्स कब से इंतजार कर रहे थे. दृश्यम 2 साल 2015 में आई फिल्म दृश्यम की अगली कड़ी है. जब से दृश्यम 2 का ट्रेलर आया था लोग इस फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. 2 अक्टूबर के रहस्य को जानने के लिए सभी बेताब हैं. बता दें, दृश्यम 2 को फैन्स और क्रिटिक द्वारा काफी सराहा जा रहा है. फिल्म की एडवांस बुकिंग इतनी जबरदस्त रही कि फिल्म के धमाका करने का अंदाजा पहले से ही था. और हुआ भी ठीक बिलकुल वैसा ही.
पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: हृदय और BP पर असर, रहें सतर्क
Drishyam Review: तरुण की जांच
तरुण विजय के परिवार को अदालत में दोषी साबित करने के लिए पिछले कई सालों से सबूत जुटा रहा है. इसी बीच उसे नंदिनी (श्रिया सरन )का एक कंफेशन मिल भी जाता है और उसके बाद एक बार फिर पुलिस महकमा विशेषकर गायतोंडे (कमलेश सावंत ) विजय और उसके परिवार पर टूट पड़ता है. फिल्म के आखिरी घंटे में दिखाया गया है कि कैसे विजय फिर से अपने परिवार को उस अपराध के लिए जेल जाने से बचाने के लिए हर हद पार कर चुका है, जो उन्होंने खुद का बचाव करते हुए किया था.
फ़िल्म का फर्स्ट हाफ में कहानी को बिल्डअप करने में थोड़ा ज़्यादा समय ले लिया गया है. कहानी सेकेंड हाफ से भागती है और रोमांच को भी दुगुना कर जाती है. फ़िल्म क़ा आखिरी एक घंटा फ़िल्म क़ी जान है और क्लाइंमैक्स फ़िल्म को एक अलग ही लेवल पर ले जाती है.
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने पहले दिन 14.50 से 15 करोड़ के बीच का कलेक्शन किया है. पहले अनुमान लगाए जा रहे थे कि फिल्म ओपनिंग डे पर 12 करोड़ के आस-पास का बिजनेस कर सकती है.