मुरादाबाद। पीतल नगरी के नाम से पूरी दुनिया में मशहूर मुरादाबाद शहर नगर निगम की लापरवाही के कारण थोड़ी देर की बारिश में ही जलमग्न हो गया। रविवार सुबह से रुक-रुककर हो रही बारिश ने दोपहर होते-होते पूरे शहर को जलमग्न कर दिया।
पढ़ें :- यूपी में सरकारी नौकरियों के लिए चरित्र सत्यापन के नियम सख्त, हिंसक गतिविधियों से जुड़े लोग होंगे अयोग्य
शहर में नालों की सफाई करने का दावा करने वाले नगर निगम के दावों की पोल इस बारिश से खुल गई। शहर के बीचो-बीच मुरादाबाद स्टेशन का रेलवे ट्रैक भी पानी में डूब गया। स्टेशन के प्लेटफार्म के पास बने ट्रैक पर पानी आ जाने से रेल यातायात पर भी असर पड़ा।
मुरादाबाद आने वाली सभी ट्रेनों को बहुत धीमी गति से प्लेटफार्म तक लाया जा रहा है। राजधानी जैसी ट्रेन को भी कछुए की रफ्तार से प्लेटफार्म पर लगवाया गया। बारिश से सिविल लाइन जैसे पॉश इलाके के जेल रोड पर भी पानी भर गया है। कोर्ट रोड के गांधी आश्रम में भी गंदे नालों का पानी भर गया है।
पशु चिकित्सालय भी पानी में डूबा
पशु चिकित्सालय
पढ़ें :- दो पैन कार्ड मामले में आजम खां और अब्दुल्ला आजम को हाईकोर्ट से राहत, सजा निलंबित
भी पानी में डूब गया है। सिविल लाइंस जैसे पाश इलाके में जिगर मंच और पंचायत भवन सभागार का परिसर भी नालों के गंदे पानी से पूरी तरह भरा हुआ नजर आया। रोडवेज बस अड्डे के आगे भी सड़कें तालाब बनी हुई नजर आईं। सड़कें खराब होने के कारण कई स्थानों पर वाहन फंसने से लंबा जाम लग गया।