Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. हेल्थ
  3. इस फल को खाने से नहीं होंगे कमजोर

इस फल को खाने से नहीं होंगे कमजोर

By Avnish 

Updated Date

नई दिल्ली ।  एक ऐसा फल है जो सारे फलों को मात दे सकता है जिसमें कई ज्यादा फायदे मौजूद रहते है खास बात तो यह है कि इसको कई लोग जानते भी नहीं है आप इसको रोज खाएंगे तो आपकी सारी बीमारियां खत्म हो जाएगी।  लेकिन अगर इसे रोजाना खाया जाए तो कई तरह की बीमारियां दूर हो जाती है या कई बीमारियों का जोखिम भी कम हो जाता है। इस फल का नाम है कैथ कुछ लोग इसे वुड एप्पल नाम से भी जानते हैं। इस फल के सेवन से डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहता है। आइए जानते हैं क्यों इतना फायदेमंद है ये फल और कहां मिलता है…
 
इम्यून सिस्टम मजबूत बनाए
विटामिन C से भरपूर कैथ फल को खाने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। इसे खाने से शरीर रोगों से लड़ने के लिए मजबूत हो जाता है और बीमारियां दूर ही रहती हैं।
आंखों का दोस्त है कैथ फल
विटामिन A का अच्छा स्रोत होने के चलते कैथ आंखों की सेहत को बनाने में मददगार है. इसके सेवन से आंखों की रोशनी बढ़ती है. इसमें पाए जाने वाले पोटैशियम और फाइबर से हार्ट भी दुरुस्त रहता है.
डाइजेशन बनाए बेहतर
कैथ फल में फाइबर की अच्छी मात्रा मिलती है. इसके सेवन से पाचन बेहतर बनता है। कब्ज की समस्या से भी निजात मिल सकती है। पाइल्स में भी ये फल गजब का असरदार होता है।
कैंसर से भी बचाने में आता है काम
वुड एप्पल यानी कैथ में एंटीऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाने में हेल्प करते हैं और कैंसर का जोखिम कम करते हैं। इसके सेवन से शरीर के अंदर इंफ्लेमेशन भी कम होता है।
ब्लड शुगर कंट्रोल करे
फाइबर और विटामिन C का भंडार कैथ पाचन सिस्टम में ग्लूकोज पैदा करता है और ब्लड शुगर लेवल मेंटेन रखता है। इसका रस पीने से ब्लड शुगर लेवल कम रखने में मदद मिल सकती है।
पढ़ें :- करेला के ह फायदे कभी सुना नहीं होगा आपने
Advertisement