Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. हरियाणाः कोहरे का असर, दिन में ही हेडलाइट जलाकर चल रहे वाहन

हरियाणाः कोहरे का असर, दिन में ही हेडलाइट जलाकर चल रहे वाहन

By Rakesh 

Updated Date

रोहतक। रोहतक में घना कोहरा छाया रहा। कोहरे से वाहन चालकों को भारी परेशानियों को सामना करना पड़ा। सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आए। वाहन चालक डिपर हेड लाइट जला कर रहे थे। रोहतक शहर और आसपास के इलाके में सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ था।

पढ़ें :- हरियाणाः सिरसा में 3 मार्च को कांग्रेस की जनसंदेश रैली, ऐतिहासिक भीड़ उमड़ने का दावा

इस साल के आखरी महीने दिसंबर के आखरी सप्ताह में इस तरह का घना कोहरा देखाने को मिला है। पहले के वर्षों में नवंबर के आखरी और पूरे दिसंबर कोहरा देखने को मिलता था। मगर इस साल के दिसंबर में अब तक ज्यादा कोहरा नहीं दिखाई दिया। आज कोहरा देखा जा रहा है यह क्लाइमेट का असर बताया जा है।

दिसंबर में जिस प्रकार से कड़ाके की ठंठ होती थी, वह इस दिसंबर में दिखाई नहीं दे रही है। वैसे हरियाणा के कई जिलों में कोहरा पड़ने को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। रोहतक में कोहरे की घनी चादर छाए रहने से वाहन चालकों को बहुत परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

वहीं सोमवार को क्रिसमिस के अवकाश होने के कारण स्कूल और दफ्तर बंद हैं। इससे लोग और बच्चे घरों में ही दुबके हुए हैं। स्थानीय लोगों की मानें तो आज रोहतक शहर में बहुत ही ज्यादा कोहरा धुंध है। नजदीक का कुछ भी नहीं दिखाई दे रहा है। इस साल दिसंबर माह के आखिरी सप्ताह में यह घनी धुंध दिखाई दी है।

पढ़ें :- हरियाणाः सैकड़ों युवाओं ने थामा कांग्रेस का ‘हाथ’, पूर्वमंत्री ने पार्टी का पटका पहनाकर किया सभी का स्वागत, कांग्रेस की सरकार बनाने का दावा
Advertisement