Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Eid : ईद पर अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन का बयान- दुनिया भर के मुसलमान हिंसा के शिकार

Eid : ईद पर अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन का बयान- दुनिया भर के मुसलमान हिंसा के शिकार

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

वॉशिंगटन, 3 मई। दुनिया भर में ईद का जश्न मनाया जा रहा है। ईद पर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने मुसलमानों को लेकर बड़ा बयान देकर दुनिया को चौंका दिया है। बाइडन ने कहा है कि दुनिया भर के मुसलमानों को हिंसा का शिकार बनाया जा रहा है। इसके बावजूद वो चुनौतियों और कई तरह के खतरों का सामना करते रहते हैं।

पढ़ें :- Bihar News : SIR को लेकर CM सम्राट चौधरी का विपक्ष पर हमला, कहा-आरोपों के बजाय तथ्य के साथ आएं

अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन के आवास व्हाइट हाउस में ईद पर आयोजित विशेष कार्यक्रम के दौरान बाइडन ने कहा कि उन्होंने पहली बार अंतरराष्ट्रीय धार्मिक स्वतंत्रता के लिए राजदूत-एट-लार्ज के रूप में एक मुस्लिम को नियुक्ति दी है। इस दौरान बाइडन ने कहा कि आज के दिन हम उन सभी लोगों को याद करें जो इस दिन को मना नहीं सकते। इस दौरान उनका इशारा उइगर और रोहिंग्या मुसलमानों की ओर था। उन्होंने कहा कि ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि मुसलमानों को हिंसा और संघर्षों का सामना करना पड़ रहा है।

पढ़ें :- प्रवेश वर्मा के थप्पड़ कांड पर राहुल गांधी बोले- भाजपा को वोटर से डर लगना बंद हो गया है

अमेरिकी राष्ट्रपति का दावा

अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि 6 साल में पहली बार यमन के लोगों को शांति से ईद मनाने की मंजूरी दी गई है। लेकिन यहां और पूरी दुनिया में अभी बहुत काम किया जाना बाकी है। बाइडन ने कहा मुसलमान अभी भी हमारे समाज में वास्तविक चुनौतियों और खतरों का सामना कर रहे हैं, जिसमें लक्षित हिंसा और इस्लामोफोबिया भी शामिल है। बाइडन ने दावा किया दुनिया के पूरे इतिहास में अमेरिका एकमात्र ऐसा राष्ट्र है, जो किसी धर्म, नस्ल, जाति, भूगोल के आधार पर नहीं बल्कि एक विचार के तौर पर संगठित होकर राष्ट्र के रूप में सामने है।

Advertisement