Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Elections 2022 : पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की पहली सूची जारी, जानें कहा से चुनाव लड़ेंगे चन्नी और सिद्धू ?

Elections 2022 : पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस की पहली सूची जारी, जानें कहा से चुनाव लड़ेंगे चन्नी और सिद्धू ?

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

नई दिल्ली, 15 जनवरी। कांग्रेस ने पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को 86 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। उम्मीदवारों की सूची दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय से जारी की गई, जिसमे पार्टी ने तय किया है कि मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी चमकौर साहिब से चुनाव लड़ेंगे। जबकि नवजोत सिंह सिद्धू अपनी मौजूदा सीट अमृतसर पूर्व, रंधावा डेरा बाबा नानक और सोनी अमृतसर मध्य से ही चुनाव लड़ेंगे। राज्यसभा सदस्य प्रताप सिंह बाजवा कादियान से चुनाव लड़ेंगे। मालविका सूद मोगा से मैदान में उतरेंगी। पंजाब की सभी 117 विधानसभा सीटों पर 14 फरवरी को मतदान होंगे।

पढ़ें :- तेल की किल्लत, दुनिया में तनाव… और भारत के लिए नया रास्ता: क्या अब इलेक्ट्रिक गाड़ियां ही भविष्य हैं?
पढ़ें :- धुरंधर 2 पर राम गोपाल वर्मा का धमाकेदार बयान: "यह फिल्म नहीं, एक फैसला है"

सिद्धू मूसेवाला को मानसा से टिकट मिला

मानसा से गायक सिद्धू मूसेवाला चुनाव मैदान में उतरे हैं। अमित विज को पठानकोट और अरुणा चौधरी को दीनानगर से मैदान में उतारा गया है। बलबीर सिद्धू मोहाली और कैप्टन संदीप संधू दाखा से मैदान में उतरेंगे। अजैब सिंह भट्टी का मलोट से टिकट काटा गया है और उनकी जगह रुपिंदर कौर को इस सीट से टिकट दिया गया है। अबोहर से संदीप जाखड़ को उम्मीदवार बनाया गया है। फिरोजपुर से परमिंरदर पिंकी और जीरा से कुलबीर जीरा को टिकट मिला है। नाभा से साधु सिंह धर्मसोत, सुजानपुर से नरेश पुरी, गुरदासपुर से बरिंदरजीत सिंह पहाड़ा, श्री हरगोबिंदपुर से मंदीप सिंह और फतेहगढ़ चू-ड़ियां से तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा को मैदान में उतारा गया है।

देंखे किस सीट से किस उम्मीदवार को मिला टिकट ?

अजनाला से हरप्रताप सिंह अजनाला, राजासांसी से सुखविंदर सिंह सरकारिया, मजीठा से जगविंदर पाल सिंह को टिकट मिला है। जंडियाला से सुखविंदर सिंह डैनी, अमृतसर उत्तरी से सुनील दत्ती, अमृतसर वेस्ट से राजकुमार वेरका, अमृतसर सेंट्रल से ओमप्रकाश सोनी, अमृतसर दक्षिण से इंदरबीर सिंह बुलारिया, तरनतारन से डॉ.धर्मबीर अग्निहोत्री और पट्टी से हरमिंदर सिंह गिल को टिकट दिया गया है। बाबा बकाला से संतोख सिंह, सुल्तानपुर लोधी से नवतेज चीमा, भुलत्थ से सुखपाल खैरा, कपूरथला से राणा गुरजीत सिंह, फगवाड़ा से बलविंदर सिंह धलीवाल, करतारपुर से चौधरी सुरिंदर सिंह, फिल्लौर से विक्रमजीत चौधरी, शाहकोट से हरदेव सिंह और जालंधर वेस्ट से सुशील कुमार रिंकू को टिकट मिला है।

जालंधर सेंट्रल से राजिंदर बेरी, आदमपुर से सुखविंदर सिंह कोटली, जालंधर उत्तरी से अवतार सिंह जूनियर, जालंधर कैंट से परगट सिंह, मुकेरियां से इंदु बाला,  शाम चौरासी से पवन कुमार आदिया, होशियारपुर से सुंदर शाम अरोड़ा, दसूहा से अरुण डोगरा, टांडा उड़मुड़ से संगत सिंह गिलजियां, चब्बेवाल से डॉ.राजकुमार, गढ़शंकर से अमरप्रीत लाली, बलाचौर से दर्शन लाल, रूपनगर से बरिंदर सिंह ढिल्लों और श्री आनंदपुर साहिब से कंवरपाल सिंह को टिकट मिला है।

पढ़ें :- विश्व गौरैया दिवस 2026: एक नन्ही चिड़िया को बचाने की बड़ी मुहिम
Advertisement