Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Good News: यूपी में जल्द खत्म होगा बिजली संकट, अनपरा में बनेगी 1600 मेगावाट की नई परियोजना

Good News: यूपी में जल्द खत्म होगा बिजली संकट, अनपरा में बनेगी 1600 मेगावाट की नई परियोजना

By Rakesh 

Updated Date

Edited By Sanjay Kumar Srivastava

पढ़ें :- यूपी में सरकारी नौकरियों के लिए चरित्र सत्यापन के नियम सख्त, हिंसक गतिविधियों से जुड़े लोग होंगे अयोग्य

लखनऊ। यूपीवासियों को अब जल्द ही बिजली संकट से राहत मिलेगी। सूबे में बिजली संकट को देखते हुए योगी सरकार एक और उत्पादन इकाई की स्थापना करने जा रही है। सरकार का मानना है कि बिजली संकट दूर होने से राज्य में औद्योगिक विकास को और बढ़ावा मिलेगा। सोनभद्र जिले के अनपरा में 1600 मेगावाट की नई उत्पादन इकाई अनपरा-ई का जल्द निर्माण शुरू होगा।

उत्तर प्रदेश राज्य उत्पादन निगम बोर्ड ने प्रस्ताव को किया अनुमोदित

उत्तर प्रदेश राज्य उत्पादन निगम बोर्ड की बैठक में इस प्रस्ताव को अनुमोदित कर दिया गया है। अनपरा- ई के निर्माण में करीब 18,624 करोड़ खर्च होंगे। इसे एनटीपीसी और उत्पादन निगम लिमिटेड के संयुक्त उपक्रम मेजा उत्पादन निगम लिमिटेड के तहत स्थापित किया जाएगा। अभी तक अनपरा में चार इकाइयां हैं।

इनमें तीन उत्पादन निगम की हैं, जिसकी क्षमता 2630 मेगावाट है। वहीं 1200 मेगावाट की एक इकाई फ्रांस की लैंको कंपनी की है। पावर कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष कुमार गोयल ने बताया कि ओबरा- C की 660-660 मेगावाट और जवाहरपुर की 660-660 मेगावाट की नई इकाइयां हैं।

पढ़ें :- दो पैन कार्ड मामले में आजम खां और अब्दुल्ला आजम को हाईकोर्ट से राहत, सजा निलंबित

इन दोनों जगहों पर एक-एक इकाई में जल्द ही विद्युत उत्पादन शुरू हो जाएगा। वहीं दोनों जगह की एक-एक इकाई निर्माणाधीन है। इसी तरह पनकी की 660 मेगावाट की एक इकाई भी गर्मी के दिन में बिजली उत्पादन करने लगेगी। अनपरा की 500 मेगावाट की बंद चल रही इकाई की समस्याएं दूर कर ली गई हैं।

Advertisement