Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपीः कासगंज में मूसलधार बारिश के चलते बिजली आपूर्ति ठप, जनजीवन प्रभावित

यूपीः कासगंज में मूसलधार बारिश के चलते बिजली आपूर्ति ठप, जनजीवन प्रभावित

By Rakesh 

Updated Date

कासगंज। यूपी के कासगंज जिले में हो रही मूसलधार बारिश से आम जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भारी बारिश के चलते भिटौना बिजली घर में पानी भर गया है।

पढ़ें :- राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में यूपी सरकार ने श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट को सौंपी SIT की फाइनल रिपोर्ट

बिजली घर में पानी भरने से कई इलाकों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। फायर ब्रिगेड की टीम पानी निकालने में जुटी है। विद्युतकर्मी भी पानी निकालकर आपूर्ति सुचारु करने का प्रयास कर रहे हैं।

कासगंज जिले में बारिश के चलते जिलाधिकारी हर्षिता माथुर के आदेश पर स्कूल बंद कर दिए गए हैं। भीषण बारिश के चलते शहर व कस्बे में पानी भरा होने से लोगों का आवागमन तक मुश्किल हो गया है।

Advertisement