इटावा -ग्रेटर नोएडा में चल रहे ‘उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो’ में इस समय उत्तर प्रदेश के पारंपरिक जायके की जबरदस्त धूम देखने को मिल रही है। 25 से 29 सितंबर तक चलने वाले इस अंतरराष्ट्रीय महाकुंभ में इटावा जिले के स्वाद ने ऐसा रंग जमाया है कि लोग खिंचे चले आ रहे हैं।”
पढ़ें :- UP इंटरनेशनल ट्रेड शो में लोगों को खूब लुभा रहा शजर, अनोखी हस्तशिल्प कला को देखने के लिए लग रही भीड़
‘एक जिला एक व्यंजन’ यानी ODOC पहल के तहत पहली बार इटावा के पुरबिया टोला के प्रसिद्ध ‘खीरमोहन’ और पारंपरिक ‘मठ्ठे के आलू’ को अंतरराष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित किया गया। स्टॉल पर शुरुआत से ही खरीदारों और खाद्य प्रेमियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। उपायुक्त उद्योग आत्मदेव शर्मा के अनुसार, दो ही दिनों में बिक्री के आंकड़ों ने रिकॉर्ड बना दिया। मठ्ठे के आलू महज 48 घंटों में ₹30,000 की रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की गई तो वही खीरमोहन मिठाई के दीवानों ने करीब ₹27,000 का खीरमोहन खरीदा।
आपको बता दें कि इस ट्रेड शो में इटावा जिले के कुल पांच प्रतिभागी शामिल हुए हैं, जो खाद्य पदार्थों के अलावा टेक्सटाइल, हस्तशिल्प और कृषि उत्पादों का भी प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन ‘मठ्ठे के आलू’ और ‘खीरमोहन’ के इस स्वाद ने यह साबित कर दिया है कि हमारे देसी व्यंजनों की गूंज अब देश-विदेश तक पहुंच रही है।”
Disclaimer
पढ़ें :- 62 साल पहले बसा गांव, न सड़क, न शौचालय, बांदा के मवई बुजुर्ग में 200 दलित परिवारों की 'नरकीय' जिंदगी
इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।
देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।