बरेली। यूपी के बरेली शहर के बिथरीचैनपुर थाना क्षेत्र के गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब नाली के विवाद में किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या करने के बाद आरोपी फरार हो गए।
पढ़ें :- यूपी पुलिस को मिल रही स्पेशल ट्रेनिंग, अब सड़क हादसों में बचेंगी जानें
बताया जा रहा है कि नाली के विवाद में पुलिस से शिकायत करने की रंजिश में इस घटना को अंजाम दिया गया। इस मामले में मृतक के परिजनों ने पुलिस को आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है जहां पुलिस मामले की छानबीन कर रही हैं। घटना बिथरी चैनपुर थानाक्षेत्र के उदयपुर गांव की है।
किसान ओमप्रकाश का विवाद खेमकरण, शिवम, ढाकन से नाली को लेकर हुआ था। इस मामले में ओमप्रकाश ने नाली के विवाद को लेकर पुलिस से शिकायत भी की थी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची थी। घरवालों का आरोप है कि शाम होते ही जब ओमप्रकाश खेत से घर लौट रहा था तो उसी समय खेमकरण , शिवम, ढाकन ने ओमप्रकाश को गोली मार दी।
घायल ओमप्रकाश को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद आरोपी फरार हो गए। मृतक के परिजनों ने हत्यारोपियों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।