मैनपुरी। यूपी के मैनपुरी जिले में खेत पर आलू की फसल की रखवाली करने गए किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मैनपुरी के भोगांव थाना क्षेत्र के नौरंगाबाद गांव के रहने वाले अशोक कुमार पुत्र रामचंद्र सिंह शाम करीब 7:30 बजे खेत में अपने आलू की फसल की रखवाली करने के लिए गए थे।
पढ़ें :- Sultanpur में डबल मर्डर से हड़कंप, जमीनी विवाद में भाई, पिता की गोली मारकर हत्या
इसके कुछ देर बाद गोली चलने की आवाज स्थानीय लोगों द्वारा सुनी गई। लोगों ने जाकर देखा तो अशोक कुमार मृत पड़े थे। अशोक कुमार भैस खरीदने और बेचने का भी काम करते थे। परिवार के लोगों ने किसी भी तरह का आरोप लगाने से इनकार कर दिया है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।