Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. हरियाणाः मांगें मनवाने के लिए सरकार को विवश कर रहे किसान, कहा- शुभकरण की मौत के लिए सरकार जिम्मेदार

हरियाणाः मांगें मनवाने के लिए सरकार को विवश कर रहे किसान, कहा- शुभकरण की मौत के लिए सरकार जिम्मेदार

By Rakesh 

Updated Date

यमुनानगर। किसान आंदोलन धीरे-धीरे तेज होता जा रहा है। बता दें कि किसान नेता अलग-अलग रणनीति बनाकर सरकार को अपनी मांगों को मजबूर करने के लिए विवश कर रहे हैं। बुधवार को पूरे प्रदेश में भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह चढूनी के आह्वान पर सभी जिले में 2 घंटे के लिए हाईवे को जाम कर दिया गया था।

पढ़ें :- हरियाणाः ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, तीनों की मौत, परिजनों में कोहराम

किसान नेताओं का कहना था कि खनोरी बॉर्डर पर शुभकरण की मौत पुलिस की गोली से हुई है। गुरनाम सिंह चढूनी ग्रुप यमुनानगर के डायरेक्टर मनदीप रोड छप्पर का कहना है कि 21 साल के किसान शुभकरण की मौत के लिए सरकार और प्रशासन जिम्मेदार है। कहा कि ऐसी निकम्मी सरकार को हम आईना दिखाना चाहते हैं।

Advertisement