कुरुक्षेत्र। दिल्ली कूच से पहले किसान 2 फरवरी को कुरुक्षेत्र में ट्रैक्टर मार्च निकालकर शक्ति प्रदर्शन करेंगे। मालूम हो कि अपनी लंबित मांगों को लेकर किसानों ने 13 फरवरी को दिल्ली कूच का ऐलान किया है। शक्ति प्रदर्शन की सफलता के लिए किसान नेताओं का गांव-गांव बैठकों का दौर जारी है।
पढ़ें :- हरियाणाः सिरसा में 3 मार्च को कांग्रेस की जनसंदेश रैली, ऐतिहासिक भीड़ उमड़ने का दावा
13 फरवरी को किसान एक बार फिर दिल्ली कूच का ऐलान कर चुके हैं। किसानों का कहना है कि सरकार ने उनके साथ वायदा खिलाफी की है। जो वायदा सरकार द्वारा किया गया था उस पर सरकार खरी नहीं उतरी है। अब वह अपनी मांगों को मंगवाने के लिए एक बार फिर दिल्ली की तरफ रुख करेंगे।
किसानों ने कहा कि दिल्ली कूच को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। आज कुरुक्षेत्र की जाट धर्मशाला में किसानों द्वारा पदाधिकारियों की मीटिंग की गई और 13 फरवरी दिल्ली कूच को लेकर सभी किसानों की ड्यूटी लगाई गई। दिल्ली कूच से पहले किसान 2 फरवरी को कुरुक्षेत्र में ट्रैक्टर मार्च करेंगे। यह ट्रैक्टर मार्च करीब 15 किलोमीटर निकाला जाएगा, जिसका उद्देश्य किसानों को दिल्ली कूच के लिए प्रेरित करना है।